17 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 3 राशियों पर रहेगी भगवान गणेश की कृपा, नौकरी में प्रमोशन के बन रहे योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

कामकाज करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। आज आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। परिवार की जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी चतुराई के बल पर अधूरे कामों को पूरा करेंगे। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी आपके कामों की सराहना करते नजर आएंगे, जिससे आपके शत्रु भी आपके मित्र हो सकते हैं। आप अपने परिवारवालों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत शानदार रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जमीन जायदाद के मामले में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ और नई तकनीकों को बढ़ाकर और बड़ा कर सकते हैं, जिससे अधिक लाभ प्राप्त होगा। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने पहले पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप भविष्य के लिए धन भी आसानी से अर्जित करने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। अचानक आपके मन में कोई पुरानी चिंता परेशान करेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने के लिए ले जा सकते हैं। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कामों में ध्यान लगाएंगे, लेकिन दूसरों के साथ आप अपने काम पर भी ध्यान देना बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कठिन परिस्थितियों का डटकर सामना करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। फाइनेंस से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई बड़ा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो इसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। शादीशुदा व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप खुद को तरोताजा महसूस करें। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप अपनी अधूरी मनोकामनाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज कामकाज के सिलसिले में आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। यदि किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाएं, तो उसमें आप जीत हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों से मदद मिल सकती है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे व्यक्ति किसी बड़े आर्डर को पाकर प्रसन्न रहेंगे। धन का निवेश आपको सोच विचार करने के बाद ही करना बेहतर रहेगा। अगर आप आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपके आत्मविश्वास में आज इजाफा होगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। जो व्यक्ति घर में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का आपको मौका, तो मिलेगा लेकिन आपका कोई प्रतिष्ठित आपको परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुरानी चिंता खत्म होगी। अनुभवी व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर आप विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, तो आपको अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। नए नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद मन मुताबिक फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। कामकाज में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। परिवार के सदस्यों का साथ समय पर मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं समाप्त होंगी।