17 December Rashifal: इन 5 राशियों का खुशियों से भरा रहेगा दिन, आर्थिक लाभ के हैं संकेत, पढ़ें राशिफल

17 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

17 दिसंबर 2020 राशिफल | 17 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं को पूर्ण कर सकते हैं। मन में चल रही परेशानी दूर होगी। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को कार्यालय में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कामकाज की बड़े अधिकारी प्रशंसा करेंगे। यदि आपका कोई काम काफी लंबे समय से रुका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। कारोबार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मामले पर चर्चा हो सकती है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौता मिलने की संभावना है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आप आत्मविश्वास और पराक्रम से भरपूर रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने मजबूत आत्मविश्वास से हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपके प्रेम संबंध उजागर होने का भय बना हुआ है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को भूमि व भवन से संबंधित मामलों में फायदा मिल सकता है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। कारोबार में विस्तार होने के योग बन रहे हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। बच्चों की तरफ से सभी चिंता खत्म होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातक कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं परंतु आप पहले अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें। पूंजी निवेश करते समय सतर्क रहना होगा। कुछ लोग आपको बहकाने की कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में उच्च अधिकारियों की मदद मिल सकती है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज काफी संभल कर रहना होगा। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है, जिससे घर के लोग काफी चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आने की संभावना है। कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। इस राशि के लोग कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने काम से बड़े अधिकारियों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। किस्मत पूरा साथ देगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक आज कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। आप अपने पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मनचाही सफलता मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन प्राप्ति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे आपका मन खुश होगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मानसिक संतुलन बना रहेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होंगे। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। अचानक कमाई के जरिए प्राप्त हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। बीती बातों को बुलाकर अपने रिश्तो की नई शुरुआत करने की कोशिश करें। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षकों की मदद मिल सकती है।