17 February Rashifal: इन 3 राशियों को तरक्की के हैं प्रबल योग, व्यापार में मिलेगा भारी लाभ, पढ़ें राशिफल

17 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

17 फरवरी 2021 राशिफल | 17 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज चिंता मुक्त रहेंगे। कामकाज में मन लगेगा। निवेश संबंधित कामों से थोड़ा बचकर रहें। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार में बेहतरीन लाभ मिलने की संभावना है। अचानक किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आर्थिक रुप से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल होगी। भगवान की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जिसका आगे चलकर फायदा मिलने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उधर उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को किस्मत के बलबूते कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावनाएं हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम होगी। आप अपने काम-धंधे में मन लगा पाएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को किसी भी जोखिम भरे काम से दूर रहना होगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें अन्यथा चोट लग सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी अधिक रहेगी। धन संबंधित मामलों में आपको संभल कर रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा नुकसान हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी परंतु बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। दान पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक अपने शत्रुओं से थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी ठीक प्रकार से चलाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी बात को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय मत लीजिए। प्रेम जीवन में तू-तू मैं-मैं ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सामान्य व्यतीत होगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक कोई नया मकान या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। आपका भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश का उचित परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप लगातार आगे बढ़ेंगे। घरेलू उपयोगी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज कहीं भी पूंजी निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोग थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। प्रेम जीवन बेहतरीन रहेगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात कह सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भगवान की आराधना में आपका अधिक मन लगेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का मन आज ज्यादातर मनोरंजन के कार्यों में रहने वाला है। धार्मिक कामों में अधिक धन खर्च हो सकता है। प्रेम, व्यापार अच्छा चलेगा। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा।