17 January Rashifal: मेष और मिथुन राशि वालों को होगा नुकसान, बाकी राशियों के लोग भी जानें अपना हाल

17 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

17 जनवरी 2021 राशिफल | 17 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को निवेश संबंधित कामों में संभल कर रहना होगा क्योंकि भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रभावशाली लोगों की सहायता से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। कारोबार से जुड़े हुए लोग किसी भी काम में लापरवाही ना करें। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। यदि आप कोई काम साझेदारी में शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। बेरोजगार लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिल सकती है। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम योगदान देंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। मानसिक तनाव अधिक मत लीजिए। रुके हुए कामों को जल्द पूरा करने की कोशिश करें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। कारोबार में अच्छी प्रगति मिलने की संभावना है। कार्यालय का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। धन का लेनदेन ना करें अन्यथा नुकशान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभानी पड़ सकती है। किसी महिला मित्र के सहयोग से आपके रुके काम पूरे होंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आप पैसों का लेन-देन मत कीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। कारोबारी सामान की आपूर्ति नहीं कर पाने से थोड़े परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। खेल से जुड़े हुए जातकों को नई राह मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। कारोबारी मुनाफे में वृद्धि होने की संभावना है। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहना होगा। आप अपनी छोटी-छोटी गलतियों में सुधार करने की कोशिश कीजिए। अचानक काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। शरीर में थोड़ी सुस्ती महसूस होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके रुके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आप थोड़े अधिक व्यस्त रहेंगे। आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सही मार्गदर्शन कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के रिश्ते में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। मानसिक तनाव दूर होगा। आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। शोध कार्यों से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। आप किसी बात को लेकर काफी सोच-विचार करेंगे। मानसिक तनाव अधिक रहने वाला है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कारोबार में नुकसान होने की आशंका बन रही है। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर के किसी सदस्य की सेहत खराब होने के कारण आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के आज सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। जल्दी कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। कारोबार से जुड़े हुए जातको को यही सलाह दी जाती है कि महत्वपूर्ण कागज संभाल कर रखें। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अचानक सफलता के मार्ग हासिल होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। व्यापार बढ़ाने के लिए आपके सामने कई विकल्प आ सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने का प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। कामकाज का अधिक बोझ होने के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। मीडिया से जुड़े हुए जातकों को प्रगति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।