17 जुलाई 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों का शुभ रहेगा दिन, घर परिवार में आएंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी खर्चीला रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर काफी परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म हो सकती है। आज आप किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो व्यक्ति विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें सुनहरा मौका मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। घर परिवार के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए कोई उचित रिश्ता आने से सभी प्रसन्न रहेंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात करके आपके मन को सुकून मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन अति उत्तम रहेगा। किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने सभी अधूरे काम पूरे कर लेंगे। सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। रोजगार के दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है इसलिए सेहत के प्रति सतर्क रहें। ऑनलाइन व्यापार करने वाले व्यक्तियों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना बनी हुई है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। किसी भूमि या फिर वाहन की खरीदारी में सावधानी बरतें अन्यथा कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। अगर आपका कोई संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें अभी आपको राहत नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस हो सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप अपनी चतुराई के बल पर कई सारी समस्याओं का हल खोजने में सफल रहेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवारवालों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं. मानसिक चिंता खत्म होगी। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने सभी काम योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अधिक लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप आपके सामने कुछ कठिन परिस्थितियां आ सकती हैं इसलिए आप उनका डटकर मुकाबला कीजिए। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आर्थिक दृष्टि से आपका दिन उत्तम रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगा सकते हैं। परिवार के सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है, जिसकी वजह से परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें अन्यथा आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। वाहन तेज गति में ना चलाएं। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है अन्यथा भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद से जरूरी काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों की तरफ से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन प्रसन्न होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। व्यापार में नई योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। आर्थिक स्थिति थोड़ी ठीक नजर आ रही है लेकिन आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा। किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। प्रेम संबंध और अत्यधिक प्रगाढ़ होंगे। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों का समय सामान्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में विस्तार संबंधित योजनाएं बनेंगी और सभी कार्य निश्चित समय पर पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपकी किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने की इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। घरेलू सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपको अपनी भागदौड़ और मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही समस्याएं खत्म होगी। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है।