17 June Rashifal: आज इन राशि वालों को मिलेगी कोई बड़ी उपलब्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़े राशिफल

17 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

17 जून 2021 राशिफल | 17 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा धन लाभ मिलने के योग हैं। प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को लाभ की स्थिति बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत के बलबूते कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किस्मत आपका पूरा सहयोग देने वाली है। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में बेहतरीन फायदा मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। प्रेमियों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुरानी योजना का अच्छा परिणाम मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पिताजी की सहायता से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आप अपनी चतुराई का प्रयोग करते हुए कुछ कामों में अच्छी कामयाबी हासिल करेंगे। आप अपनी योजनाओं पर पूरा फोकस करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। व्यवसाय के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापारी वर्ग के जातकों को विशेष अच्छे फल की प्राप्ति होने की संभावना है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज में अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। पारिवारिक चिंता दूर होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज अपने परिवार पर ध्यान रखना होगा। आप उनकी जरूरतों को पूरा करने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत बनेगा। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आपके मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आज बेचैनी महसूस कर सकते हैं। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है। आप अपने खानपान में सुधार कीजिए। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी करने वाले अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार कर सकते हैं। कोई भी कदम उठाने से पहले सोच समझ लीजिए, जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेना उचित नहीं रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ की स्थिति बन रही है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी। आपको हर तरफ से शुभ समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपका मन अति प्रसन्न होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को रुपए-पैसे के मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। पुराने मित्रों से बातचीत करके आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। सामाजिक कायो में रूचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक स्थिति बन रही है। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आपके अच्छे व्यवहार से दूसरे काफी खुश रहेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि कार्य क्षेत्र में आप सबके साथ अच्छे से पेश आएं। किसी के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक सुख मिलेगा। संतान की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा इनकी तरफ से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।