17 जून 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों की सफलता चूमेगी कदम, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 जून 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन फलदायक नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। दूसरों की मदद कर सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर हर काम पूरे करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति अपनी समस्याओं को हल करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलती हुई नजर आ रही है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको किसी की सहायता लेनी होगी, तभी उसमें आप सफलता हासिल कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। पिताजी का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने किसी भी जरूरी निर्णय को बहुत ही सावधानी से लेना होगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन चिंतित रहेगा। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। जीवनसाथी की बातों को सुनना और समझना होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। मानसिक चिंता खत्म होगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम-गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह खत्म होगी। आपको कानूनी मामलों को बहुत ही सावधानी से करना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, जिनपर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। जो व्यक्ति बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें जोखिम उठाने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बैंकिंग क्षेत्र से में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने सभी अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को अगर शिक्षा में कुछ परेशानियां आ रही थी, तो वह अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अगर आपकी कुछ पुरानी देनदारी है, तो आप उन्हें चुकाने में सफल हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के लिए आप कोई नया व्यवसाय करने की सोच सकते हैं, जिसे आपको साझेदारी में बिल्कुल नहीं करना है। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो सकता है। अचानक किसी प्रिय मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में उनको कुछ नए अधिकार सौपें जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर भरोसा मत कीजिए। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है, जिससे उन्हें काफी सारी समस्याओं का हल मिल सकता है। आपको संतान के भविष्य के लिए कुछ धन को सेविंग के रूप में बचाना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिसके चलते आप सभी कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा, आप अपने साथी से मिलने जा सकते हैं। ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत खुश होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। आप अपनी मेहनत से अपने जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको छोटे-मोटे लाभ मिलते रहेंगे, इसलिए आपको किसी भी लाभ के अवसर को गंवाना नहीं चाहिए। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। अगर आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना बेहतर रहेगा। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की मेहनत रंग लाएगी और सफलता उनके कदम चूमेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा।