17 March Rashifal: आज इन 6 राशियों की किस्मत रहेगी बुलंद, बढ़ेंगे कमाई के जरिए, पढ़ें अपना राशिफल

17 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

17 मार्च 2021 राशिफल | 17 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें आपको जीत हासिल होगी। मन में खुशी बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप हर चुनौती का डटकर सामना करने वाले हैं। ऑफिस के बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आर्थिक मामलों में फायदा होगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। भाग्य प्रबल रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी हताश कर सकती हैं इसलिए बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। महत्वपूर्ण योजनाओं पर फोकस करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका नजर आ रही है। बड़े व्यापारी उधार में सौदा कम करें। किसी पुरानी शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखें। घरेलू सुख-साधनों के पीछे धन खर्च होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। निवेश संबंधित योजनाओं में लाभ मिल सकता है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। आपके रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। साझेदारी में काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। आपका दिमाग काफी तेजी से कार्य करेगा। आप अपनी सभी योजनाओं को आसानी से पूरा कर सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं। कठिन परिस्थितियों पर आप आसानी से काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापारियों को लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। पुरानी रुकी हुई डील पूरी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से बहसबाजी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखना होगा। कारोबार से जुड़े हुए जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से बचें। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। सरकारी विभाग में कार्यरत जातकों को पेंडिंग प्रमोशन मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के लाभ में वृद्धि होगी। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा नजर आ रहा है। आप अपने स्वभाव पर काबू रखें। घर-परिवार का वातावरण थोड़ा निराशाजनक रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिल सकता है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा हानि होने की आशंका नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार आरंभ करने की सोच सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए जातको पर काम का दबाव कम रहने वाला है। व्यापारिक मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज अपने सोचे हुए कामों को अंजाम दे सकते हैं। आपको अपने कामों का अच्छा परिणाम हासिल होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। गाड़ी चलाते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। खान-पान पर थोड़ा काबू रखें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। रिश्तो को आप मजबूत करने में सफल हो सकते हैं। आपका मन शांत रहेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आप अपनी गलतियों से कुछ सीख ले सकते हैं। बैंक से जुड़े हुए लेन-देन में लाभ मिलने की संभावना है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको विजय हासिल होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिस पर आपको ध्यान देना होगा। व्यापारिक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा, साथ ही सरकारी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।