17 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशियों की कुंडली में बन रहा राजयोग, धनलाभ के साथ तरक्की के बने प्रबल योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 17 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ निर्णय लेकर सभी को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को आज उनकी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा, जिससे वह बेहद प्रसन्न रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों की आज कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जाग सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अत्यधिक लाभ मिलने की वजह से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दूर संचार के साधनों में भी वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। कैरियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को आसानी से आकर्षित कर पाएंगे। अगर आप कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। दोस्तों की मदद से आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों की दीर्घकालीन योजनाओं को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जो व्यक्ति राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप बचत पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आप अपने भविष्य के लिए भी कोई धन संचय कर पाएंगे। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके चारों ओर का वातावरण सकारात्मक रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। व्यवसाय में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। अगर आपको किसी से धन उधार लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी बरते, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल हो जाएगा। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन किसी नए निवेश के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, तभी आप अपने बजट पर चल पाएंगे। संतान के द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो आपकी खुशी की वजह बनेगी। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज अच्छा मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। आज आपको कानूनी मामलों में सतर्क रहना होगा अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। अगर आप साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह योजना सफल होगी। किसी पुराने कर्ज को उतारने में आप कामयाब होंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपका मन काम धंधे में लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन कठिन रहेगा। मान-सम्मान को हानि हो सकती है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन कुछ उलझन भरा रहेगा, क्योंकि उन्हें अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से लाभ, तो होगा लेकिन आप सोच विचार में काफी समय व्यतीत कर देंगे। आपको किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करने का मौका मिल सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में आज जीत मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। आज आपको अजनबी लोगों पर आंखें मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप परिवार में सभी को एक साथ लेकर चलने की कोशिश पूरी कोशिश करेंगे। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है, क्योंकि आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। आपको अपने जरूरी कामों को पहले पूरा करना होगा अन्यथा आगे चलकर समस्या हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी भी जोखिम भरे काम से बचना होगा, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। कुछ व्यक्ति आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना बहुत जरूरी है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए वरना बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के जन समर्थन में इजाफा होगा, जिससे आपको पूरा लाभ मिलेगा। व्यवसाय में कुछ योजनाएं आपको परेशान करेंगी, लेकिन आप उन्हें फिर से शुरू करके अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आप अपने किसी मित्र से मुलाकात करने के लिए जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपनी मेहनत से काम पूरे करेंगे। घरेलू खर्चों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा समस्या हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य से व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।