18 अगस्त 2022 राशिफल: आज 5 राशियों का दिन रहेगा बेहद खास, रुका हुआ धन हो सकता है प्राप्त

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना चाहिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, लेकिन किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। काफी दिनों से जिस काम को पूरा करना चाह रहे थे, वह काम आज पूरा हो जाएगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापार की स्थिति सामान्य नजर आ रही है। आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लेना चाहिए ताकि आगे चलकर परेशानी का सामना ना करना पड़े। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े अधिकारी आपके पास कामों की तारीफ करेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिलती हुई नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। पिताजी की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जाएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना नजर आ रही है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। जीवनसाथी के साथ आप डिनर डेट पर जा सकते हैं, इससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन खत्म होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस कर सकते हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल होगा। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों की अपने साथी से झड़प हो सकती है, जिसमें उन्हें समझदारी से काम लेना होगा। बिजनेस कर रहे व्यक्ति किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। जो व्यक्ति घर रहकर कार्य करते हैं, उन्हें योग और व्यायाम जरूर करना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको अपने घरेलू खर्चों पर लगाम रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलने के योग बने हुए हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से बिजनेस में तरक्की मिलती हुई नजर आ रही है। धन लाभ के नए मार्ग प्राप्त होंगे। लेकिन किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर आप पैसों का उधार लेन-देन कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

 

आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक नहीं है, कुछ परेशानी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। जो व्यक्ति राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहना होगा नहीं तो आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको अपने धन और कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो खोने और चोरी होने का भय बना हुआ है। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आपकी कोई बड़ी चिंता खत्म हो सकती है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके रिश्ते में एक नई ताजगी लेकर आया है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले व्यक्तियों को व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाएं बनानी होगी। बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने का मौका मिलेगा। माता-पिता की सेवा में आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी से अगर मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। अचानक तरक्की के नए रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं।