18 December Rashifal: आज इन 3 राशियों के चमकेंगे किस्मत के तारे, दिन रहेगा बेहद खास, पढ़ें राशिफल

18 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

18 दिसंबर 2020 राशिफल | 18 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिश्रित फलदाई रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। प्रेम संबंधित मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पूजने मित्रों से मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति हासिल होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भारी लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अनजान लोगों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। परिवार वालों के साथ आप कहीं अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से सभी चिंता दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन ज्यादातर मौज-मस्ती भरा व्यतीत होगा। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च हो सकता है। धन संबंधित लेनदेन में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी काम में मन मुताबिक फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिससे आप काफी निराश रहेंगे। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा, यह आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। अचानक दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अनजान लोगों से किसी भी प्रकार का लेनदेन मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। राजकीय मदद मिलेगी। शाम के समय अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक रूप से आप अशांत महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। व्यापार में मिलाजुला फल मिलेगा। आप अपने भागीदारों पर नजर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रहने वाला है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। मन में चल रही परेशानियां दूर होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के जीवन में आज ऐसी घटना हो सकती हैं, जो आपको जीवन भर याद रहेगी। आप पैसों का लेनदेन करने से बचें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कोर्ट कचहरी के कामों से बचकर रहने की जरूरत है। आपके द्वारा बनाए गए नए संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन तनाव भरा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। बच्चों की तरफ से परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। वाहन, मकान का सपना पूरा हो सकता है। सांसारिक सुख भोग और घर-गृहस्ती के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। भाग्य हर क्षेत्र में आपका पूरा साथ देने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। पुराने किए गए कामकाज का लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सहयोग देंगे। आज आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।