18 February Rashifal: आज इन 5 राशियों को सेहत का रखना होगा ख्याल, बाकी राशियों के लोग भी जानें अपना हाल

18 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

18 फरवरी 2021 राशिफल | 18 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान रखना होगा क्योंकि मौसम परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कई स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। रहन-सहन में भी बदलाव आएगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है। रुपए-पैसे के लेनदेन में थोड़ा सावधानी बरतें। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में थोड़ी खटास पैदा हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन चिंताजनक रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ कहासुनी होने की संभावना है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा घाटा हो सकता है। किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। आर्थिक मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। निजी जीवन की परेशानियों को दूर करने की आप कोशिश करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन खुश होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह पहले जरूर ले लीजिए। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा साबित होगा। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। मानसिक तनाव दूर भागेगा। आप अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। अचानक बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने में आप सक्षम रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ कर सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा निराशाजनक रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना कर चलना होगा अन्यथा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अचानक घर में मेहमान के आगमन से आप काफी व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सुख-दुख में जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगा। प्रेमी वर्ग के लोगों का आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मौज-मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। निवेश योजनाएं आपको आकर्षित कर रही हैं लेकिन कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। किस्मत के सहारे कई लाभदायक मौके हाथ लग सकते हैं। करियर में आगे बढ़ेंगे। पुराने कामकाज का अच्छा परिणाम हासिल हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे होंगे। बड़े अधिकारी आपकी पूरी सहायता करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च हो सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। कठिन विषयों पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें। प्रॉपर्टी के कामों में लाभ मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन स्वास्थ्य के नजरिए से थोड़ा ठीक नहीं है इसलिए आप जो भी खाएं, उसके प्रति सावधान रहें। कामकाज में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। नौकरी का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। समाज में नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप किस्मत के भरोसे ना बैठे। आपको अपनी मेहनत पर विश्वास रखना होगा। कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करेंगे। खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन में गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। कार्य क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको फायदा मिल सकता है।