18 फरवरी 2023 राशिफल: आज इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, हर मामले में शुभ रहेगा दिन

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 फरवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना होगा। किसी भी कार्य में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको किसी बड़े जोखिम में हाथ आजमाने से बचना चाहिए और यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें जरूर जरूरी कागजात बहुत ही सोच कर हस्ताक्षर करें। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। इससे आपको फायदा मिलेगा। आज आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर नजर आ रहा है इसलिए आपका मन कामकाज में भी नहीं लगेगा, जिसकी वजह से बहुत से कार्य अधूरे रह सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपनी अधूरी मनोकामना पूर्ण करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको बेहद खुशी होगी। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। कारोबार में बरकत होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर निकलेगी और आपकी किसी नई संपत्ति की इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आज आपको किसी यात्रा से लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद जरूर लेकर जाए। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। मानसिक चिंता अधिक होने के कारण पूरे दिन बेचैनी बनी रहेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे व्यक्तियों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको बेवजह के कामों में समस्या आ सकती है। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। परिवारवालों का पूरा साथ मिलेगा। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बेहद अच्छा साबित होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन तरक्की लेकर आया है। अगर किसी संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें जीत मिल सकती है। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आज कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए काफी संभलकर रहने की जरूरत है। किसी की बातों पर जल्दी से भरोसा करना ठीक नहीं है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कामकाज के सिलसिले में काफी सतर्क रहने की जरूरत है। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात नुकसानदायक रहेगी इसलिए आप उनसे अपने मन में चल रही किसी बात को शेयर मत कीजिए। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान आपसे किसी नई वस्तु की फरमाइश कर सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। आपके नौकर चाकरों के सुखों में भी वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। नए-नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपके दोस्तों में इजाफा होगा। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको किसी भी नए कार्य में हाथ आजमाने से बचना होगा। यदि आज आपको कोई मित्र निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें धन का निवेश नहीं करना है। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कामकाज में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आपको अपने कुछ रुके हुए काम में भी सुध बुध लेनी होगी, तभी वह समय से पूरे हो सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।