18 जनवरी 2023 राशिफल: आज 4 राशि वालों को नौकरी में मिलेगा जबरदस्त लाभ, रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आज आपको लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपनी आमदनी और खर्चों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका फायदा आपको प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। जो व्यक्ति विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले व्यक्तियों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, आपको अत्यधिक इन्वेस्टमेंट करने से कोई नुकसान हो सकता है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को कुछ नए कामों के प्रति रुचि जागृत होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। आपकी किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको परिवार के कुछ मामलों में गंभीरता से सोच विचार करना होगा, नहीं तो इससे रिश्तो में तनाव बना रहेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप किसी प्रोजेक्ट पर काम की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन आपको यदि स्वास्थ्य से कुछ समस्या चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज बिल्कुल भी मत कीजिए। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत से कार्य करते देख लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपके कुछ रुके हुए काम सफल होंगे। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कुछ कठिन नजर आ जा रहा है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज आपको जल्दीबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। संतान पक्ष से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपने दोस्तों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। लेकिन आप अपने किसी भी काम में लापरवाही मत कीजिए। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। लेकिन आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। यदि आप मानसिक रूप से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आज उसे अपने पिताजी से शेयर कर सकते हैं। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने आसपास के लोगों से प्रभावित रहेंगे, उनसे आपको फायदा भी हो सकता है। निजी जीवन किस परेशानियों का समाधान निकलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अचानक किसी जरूरी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी वह पूरा हो पाएगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो व्यक्ति राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें आज किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। घर परिवार के समस्याओं का समाधान होगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको किसी परिवार में चल रही समस्या के कारण आज तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत जरूर करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको घेर सकती है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आप अपने खाली समय का सदुपयोग कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। घर परिवार में आपको किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह पारिवारिक रिश्तो में दरार पैदा कर सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी आमदनी और खर्च का बजट बनाकर चलना होगा। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। पारिवारिक सुखों में भी वृद्धि होगी, जिससे खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।