18 July Rashifal: इन 4 राशियों का लाभदायक रहेगा दिन, अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़ें राशिफल

18 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

18 जुलाई 2021 राशिफल | 18 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बड़ा ही लाभदायक सिद्ध होगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। किसी संपर्क के द्वारा महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त हो सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। साझेदारी में काम करने का अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। कला और लेखन से जुड़े हुए जातकों को सम्मान की प्राप्ति होगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। काम में थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है परंतु आपको उसका उचित परिणाम मिलने वाला है। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। नए काम को पूरा करने की खूब कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। आप अपने कुछ सपनों को साकार करने के लिए कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक होगा। आज आप कुछ नया करने का सोच सकते हैं। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा धोखा मिल सकता है। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। ख़ास दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल हो सकते हैं। खास व्यक्ति के मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। ज्यादातर मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलता सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कामकाज की बनाई गई नई योजना सफल होगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घरेलू खर्चों में कमी आ सकती है। आमदनी बढ़ेगी। कई स्रोतों से पैसा कमा सकते हैं। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। छोटे कारोबारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के जातक किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को कामकाज में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है। घर परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन काफी निराश रहेगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तौर पर आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। पैसों को लेकर आप लापरवाही ना करें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। वाहन खरीदने का मन बहुत ही जल्द पूरा होने वाला है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शांत और सकारात्मक रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को धनलाभ मिलने की संभावना है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। घरेलू जरूरतों की चीजें खरीदने की योजना बन सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। आप अपनी मधुर वाणी दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के कामों में बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।