18 जुलाई 2022 राशिफल: सावन के पहले सोमवार 5 राशियों पर भोले बाबा रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस का माहौल खुशहाल बना रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन आज खत्म होगी, जिससे रिश्ते में और मिठास आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। फर्नीचर का कारोबार करने वाले व्यक्तियों का कारोबार अच्छा चलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी हुई परेशानियां खत्म होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। इस राशि के शिक्षकों का ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को मेहनत से पूरा कर लेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है, साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। इस राशि की महिलाओं का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। घर में अचानक किसी खास व्यक्ति के आगमन से घर का माहौल खुशी से भर जाएगा। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर अधिक ध्यान देना होगा। ऑफिस का माहौल ठीक रहेगा। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका बनी हुई है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रयासरत युवाओं को अभी और मेहनत करने की जरूरत है। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा। परिवारवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य से परेशान व्यक्तियों को आज राहत मिलेगी। आप किसी भी अजनबी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इस राशि के छात्रों का दिन शानदार रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बने रहेंगे। घर परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपको अपने किसी काम में सफलता दिला सकती हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। बच्चों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। कारोबार कर रहे व्यक्तियों के कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपके अच्छे स्वभाव की कुछ लोग तारीफ करेंगे। कारोबार में थोड़ा नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इधर-उधर की बातों में पड़ने से आपको नुकसान ही होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति आज अपने साथी के साथ किसी नई जगह घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका पाएंगे। विद्यार्थी आज शिक्षकों से किसी जरूरी टॉपिक को समझेंगे। अगर आप किसी मेडिकल कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद खुश होगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज अच्छा लाभ होगा। सॉफ्टवेयर कंपनी से जुड़े हुए व्यक्ति आज किसी बड़े टारगेट को पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपकी मुलाकात अनुभवी व्यक्तियों से हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर बेहतर ढंग से ध्यान दे पाएंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे व्यक्तियों के काम में अच्छा मुनाफा होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आप अपने साथी को उनकी पसंद का कोई बढ़िया गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपके रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन नरम-गरम रहेगा, बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका बनी हुई है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नवविवाहित जोड़ों को आज अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जो व्यक्ति नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनकी आज परेशानी खत्म हो जाएगी। आज किसी अच्छी जगह से जॉब का ऑफर आ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा जरूर उठाएं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। शेयर मार्केट में रुपए लगाने से पहले घर के किसी बड़े की सलाह जरूर लें। आपके दांपत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। शाम के समय दोस्तों के साथ भरपूर मनोरंजन का लाभ उठाने वाले हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा थोड़ा सामान्य नजर आ रहा है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। घर के बुजुर्गों को समय से दवाइयां दें। डेकोरेशन का कारोबार करने वाले व्यक्तियों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हाथ लग सकता है। कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जो लोग परेशान चल रहे थे, आज वह किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें। परिवार में आज कोई खुशखबरी मिलेगी, जिसकी वजह से सबके चेहरे खुशी से खिल उठेंगे। विद्यार्थी आज शिक्षकों से बार-बार कुछ पूछेंगे। आपके दोस्तों में इजाफा होगा।