18 June Rashifal: आज इन 4 राशि वालों को कठिन मेहनत का मिलेगा फल, कदम चूमेगी कामयाबी, पढ़ें राशिफल

18 June 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

18 जून 2021 राशिफल | 18 June 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। कामकाज की योजनाओं पर फोकस करना होगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपना मन इधर उधर भटकने मत दीजिए। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अचानक आप अपने किसी प्रिय मित्र से फोन पर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। अचानक किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आर्थिक योजनाओं में सफलता हासिल होगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज का भार अधिक होने के कारण शरीर में थकान महसूस हो सकती है। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो जल्दीबाजी मत कीजिए। घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के व्यक्ति काफी प्रभावित होंगे। आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, इससे आपका मन शांत होगा। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को मुनाफा मिलने की उम्मीद है। भागीदारों की पूरी सहायता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कामकाज में तरक्की हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी बड़ी योजनाओं को पूरा कर सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी आपके कदम चूमेगी। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक आज चिंता मुक्त रहेंगे। कामकाज की योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। आप सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। आप अपनी चतुराई के बल पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा कर सकते हैं। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेंगे परंतु यह आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर खाने की योजना बना सकते हैं। अचानक किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातक आज कामकाज की योजनाओं पर फोकस करें क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण काम विलंब हो सकता है। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की आवश्यकता है। परिवार वालों के साथ हंसी-मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद से आपके कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो आप अपने दिल की बात कह सकते हैं, आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज मन दान-पुण्य के कामों में अधिक लगेगा, जिससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगी। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। आप अपने अच्छे प्रदर्शन से बड़े अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं। खर्चों पर काबू रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज अपने जीवनसाथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को शेयर कर सकते हैं, एक-दूसरे को फिर से भलीभांति जानने के लिए थोड़ा वक्त साथ बिताए। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको मनपसंद नौकरी मिल सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस के कार्य से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी जान-पहचान किसी खास इंसान से हो सकती है, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहयोगीयों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के बीच रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू कामकाज में आप थोड़े ज्यादा व्यस्त रहेंगे। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। मानसिक तनाव कम होगा। व्यापार में चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। लाभदायक समझौते होने के योग हैं।