18 March Rashifal: इन 4 राशियों का शानदार रहेगा दिन, मेहनत का मिलेगा उचित परिणाम, पढ़े राशिफल

18 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

18 मार्च 2021 राशिफल | 18 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ चल रहा मतभेद खत्म हो सकता है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में दोगुना लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के मन में जो भी परेशानियां चल रही थीं, वह सारी दूर होंगी। आप काफी खुश महसूस करेंगे। पुराने निवेश का अच्छा खासा मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। घर-परिवार में खुशी का वातावरण निर्मित होगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। कुल मिलाकर आज का दिन शानदार रहेगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज कुछ बातों को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जरूरी कामों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अनजान जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक आज अपने सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। निवेश संबंधित कामों में अच्छा लाभ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। संपत्ति से फायदा मिलने के योग हैं। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। प्रिय से मीठी-मीठी बातें हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन फायदेमंद रहेगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से सभी चिंता खत्म होगी। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को जबरदस्त फायदा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। घर-परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे, आप एकदूसरे की भावनाओं को समझ सकते हैं। प्रेम जीवन में थोड़ा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। भविष्य के लिए आप धन एकत्रित करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च होगा। अपनी आमदनी के अनुसार फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा अन्यथा चोट लग सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे, जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं है। आप अपने सारे काम खुद पूरे करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। धर्म-कर्म के कामों में आपकी अधिक रूचि रहेगी। जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश कीजिए अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। मकान बनाने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कामकाज की बाधाएं दूर हो सकती हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिल सकता है। भागीदारों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रभावशाली जातकों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।