18 May Rashifal: इन 5 राशियों को धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति, मन की सारी परेशानियां होंगी दूर

18 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

18 मई 2021 राशिफल | 18 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को रोमांस का अवसर मिल सकता है। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नियमित रूप से व्यायाम जरूर करें। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। अगर संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहना होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। माता की सेहत को लेकर आप काफी परेशान रहने वाले हैं। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घर में सुख-समृद्धि आएगी। रिश्तेदारों से अचानक कोई तोहफा मिल सकता है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चो पर कंट्रोल रखें। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आप काफी व्यस्त हो जाएंगे। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। व्यापार मिलाजुला रहेगा। भागीदारों की मदद से आपका मुनाफा बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। घर के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी में व्यतीत होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है परंतु मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सहकर्मियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता की सेहत अच्छी रहेगी। आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। आपके मन में अनचाहे ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है। अतिरिक्त धन कमाने के जरिए हासिल होंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन आरामदायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई बहनों की मदद मिलेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किस्मत प्रबल रहेगी। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने के योग है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। शरीर में आलस महसूस हो सकती है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। नए-नए जातको से मुलाकात हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके हासिल होंगे। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कामकाज में बनाई गई नई योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे वक्त से जो आपने निवेश किया है उसका अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। निजी जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विदेश में काम कर रहे जातकों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। किसी काम में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। हर परिस्थिति में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है।