Site icon NamanBharat

18 मई 2023 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, नौकरी की तलाश होगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 मई 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। आज का दिन आपके लिए उन्नति के रास्ते पर चलने के लिए रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा। यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह भी वापस मिल जाएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से समय पर पूरे कर लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप किसी काम की शुरुआत करेंगे, तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे जिसमें आपको अच्छा लाभ जरूर प्राप्त होगा। आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर नजर आ रहा है। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। घर का कोई सदस्य आज नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप कुछ नई योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में सफल हो पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपने जरूरी कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान सम्मान दिलाएगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, तो कुछ दिनों के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को परेशान कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण बेवजह तनाव पनप सकता है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना बरतें। परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज पूरा हो जाएगा। नए-नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत खास रहेगा। यदि पढ़ाई में किसी बात को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह आज गुरुजनों की मदद से दूर होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान आप अपनी कीमती चीजों की सुरक्षा जरूर करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है। यदि आपने किसी पर भरोसा किया था, तो वह आज आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्ति महिला मित्रों से सावधानी बरतें, नहीं तो वह उन्हें कोई धोखा दे सकते हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय किसी बात के लिए जिद व अहंकार नहीं दिखाना है, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यदि आप किसी नए काम को शुरू करना चाहते हैं, तो माता-पिता से आशीर्वाद लेना ना भूलें इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी किसी काम को पहल करने की आदत आज आपको समस्या दे सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान लगाना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल करने में सफल हो पाएंगे। आप किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर भरोसा मत कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। करियर को लेकर चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। रुका हुआ काम पूरा होगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। पिताजी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय की प्राप्ति होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। गर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। आपको दूसरों की मदद बहुत ही सोच समझकर करनी होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

Exit mobile version