18 नवंबर 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, अधूरा सपना होगा साकार

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आप सफलता जरूर हासिल करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को अगर आपने पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। व्यापार करने वाले व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन बेहतर रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में यदि कुछ नई योजनाओं को शुरू करेंगे, तो उनसे आप अच्छा लाभ आसानी से कमा पाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे और परिवार में सदस्य भी आपकी इस बात से प्रसन्न रहेंगे। अगर आप जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा कर रहे हैं, तो वह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप परिवार में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना भी काफी मुश्किल हो जाएगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। वाहन प्रयोग में लापरवाही ना बरतें। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन शानदार रहेगा। घर परिवार में खुशियां आएंगी। घर में की गई पहल रंग लाएगी और आपको मान-सम्मान मिलेगा। रचनात्मक कार्य में आपकी पूरी रूचि रहेगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही थी, तो वह आज खत्म हो जाएगी। बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। आप समाज में लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कला कौशल को पूरा बल मिलेगा। आपके मित्रों में इजाफा होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा कोई समस्या आपको घेर सकती है। आज आप किसी भी अजनबी से लेनदेन ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप करियर को लेकर आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। कामकाज ढूंढ रहे व्यक्ति आगे बढ़ेंगे और व्यापार कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। वह अपने व्यापार में कुछ नए स्रोतों से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। साथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपको बजट पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आप अपना काफी धन व्यय कर देंगे। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को आज तेजी से काम मिलेगा। लेकिन आप कुछ योजनाओं को बनाकर खर्चा भी अधिक करेंगे। कुछ अजनबी व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है अन्यथा वह आपको अपनी बातों में फंसा सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे आप परिजनों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज बड़ो का साथ मिलने से आपकी कोई मुश्किल आसानी से हल हो जाएगी। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। एक के बाद एक लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। आज आपको साझेदारी में किसी भी काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। कार्यस्थल में सभी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में आपको जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको अपने खान-पान पर काबू रखने की जरूरत है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने दिन का कुछ समय अपने माता-पिता की सेवा में लगाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। मकान खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। जो व्यक्ति विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपनी किसी भी जरूरत के लिए धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरते हैं। घर परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं इसलिए सतर्क रहें।