18 सितंबर 2022 राशिफल: इन 5 राशियों का बेहद शुभ रहेगा रविवार का दिन, मिलेंगे कई फायदे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 18 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आज जरूरी काम से आपकी लंबी यात्रा होगी। संतान की सफलता से आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके दिन की शुरुआत बेहद अच्छी होगी। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल एस्टेट बिजनेस के व्यक्ति नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आप अपने सोचे हुए कामों को आज पूरा कर लेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कामों में आज आपको अच्छा फायदा प्राप्त होगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके पक्ष में होगा, बस आप मेहनत पर ध्यान दीजिए। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय कार्य का सम्मान किया जाएगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं, जिसके बलबूते आप सफलता हासिल करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके जीवन में एक नई ऊर्जा लेकर आया है। आपको अपनी मेहनत से अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद बनी हुई है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले की तुलना में काफी ठीक नजर आ रहा है। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़े हुए काम बनेंगे। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन बहुत खुश होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। पुरानी की गई कुछ गलतियों में सुधार कर सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने किसी जरूरी काम के तरीके बदल सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, जहां आप कुछ गरीबों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की प्रयास कीजिए, आपके काम जरुर सफल होंगे। आज आप किसी से मदद मांगने में संकोच ना करें, सब आपके फेवर में है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और आप उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। आपका मन शांत रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। काम को लेकर मन में थोड़ी टेंशन हो सकती है लेकिन आप अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से हर काम में सफलता हासिल करेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आप फालतू के विवादों से दूर रहने की कोशिश कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने के लिए उनके घर पर जा सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश कीजिए। आपको थकान और तनाव महसूस हो सकता है। खानपान में सुधार करने की जरूरत है। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम व्यतीत कर सकते हैं। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। अगर जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो आज वह खत्म हो जाएगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आपका मन किसी बात को लेकर बेहद खुश रहेगा। आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कला व साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे। आप अपने गुरु से परामर्श ले सकते हैं। माता-पिता की तबीयत अच्छी रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में सुधार होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों के सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपना कोई पसंदीदा काम कर सकते हैं। पिछले दिनों ऑफिस के पेंडिंग काम को आज समय पर पूरा करने में सफल हो जाएंगे। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।