19 April Rashifal: ग्रह-नक्षत्र की शुभ स्थिति से इन 2 राशियों को होगा धन लाभ, सभी राशियों का जानें हाल

19 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

19 अप्रैल 2021 राशिफल | 19 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। निवेश संबंधित कामों में आपको सुखद परिणाम मिलने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे हैं मतभेद खत्म हो सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को आज थोड़ा संभल कर रहना होगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान शब्दों पर ध्यान दीजिए। रुके हुए कामों को पूरा करने की आप कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सकारात्मक सोच के साथ कठिनाइयों का हल निकालने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। शरीर में थकान महसूस होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता लगी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करें। व्यापार में वृद्धि के योग नजर आ रहे हैं। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातक अपनी नई योजना पर कार्य करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आने के योग हैं। कारोबार में विस्तार होगा। जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम गति पर आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन कठिन रहेगा। धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है, इसलिए पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। पिताजी की सहायता से किसी काम में लाभ मिलने के योग हैं। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल हो सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को आज गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। कष्ट का सामना करना पड़ेगा। बच्चों की सेहत में गिरावट आ सकती है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। कामकाज की योजनाओं को आप किसी के सामने उजागर मत कीजिए अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश संबंधित कामों में शुभ फल की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्त्री पक्ष से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मानसिक चिंता खत्म होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज लेन-देन में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे। भूमि और भवन से संबंधित योजना बन सकती है। कोई बड़ा लाभ होने के योग हैं, रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। किस्मत कई मामलों में आपका साथ दे सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय से दिल की बात शेयर करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी चिंताजनक नजर आ रहा है। किसी महत्वपूर्ण काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा फल मिलेगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। मानसिक चिंता और तनाव दूर होगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आमदनी बढ़ेगी। किसी बड़े काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। कारोबार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट से जुड़े हुए जातकों को फायदा मिलेगा। वाहन सुख मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। मित्रों के सहयोग से आपका कोई रुका काम पूरा हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।