19 December Rashifal: तुला राशि सहित इन 5 राशियों को मिलेगी आर्थिक उन्नति, किस्मत का मिलेगा साथ

19 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

19 दिसंबर 2020 राशिफल | 19 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने किसी पुरानी योजना में सफलता मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यापार में भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में निवेश करने से आपको बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। बच्चों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। अचानक काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। तनाव और घबराहट से बचना होगा अन्यथा इसका आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। पारिवारिक सपोर्ट मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने ज्यादातर सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। अचानक किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। भावुकता में बहकर आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रभावशाली लोगों के बीच उठना बैठना हो सकता है। कमाई में इजाफा होने की संभावना है। आप अपनी नई योजनाओं में सफलता हासिल करेंगे। घर के किसी सदस्य से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। समाज में नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर चलें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ की स्थिति बन रही है। आप अपने व्यापार में भी विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। आप बेवजह का मानसिक तनाव ना लें। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। दोस्तों से बहुत लंबे समय बाद मिलने का ख्याल आ सकता है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर हाथ लग सकते हैं इसलिए आप इनका पूरा फायदा उठाएं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। आपकी खोई हुई कीमती चीज वापस मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। समाज में नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। प्यार-मोहब्बत के नजरिए से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। परिवार में शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आप अपने किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में आपका अनुभव काम आ सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। अचानक व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का रुका हुआ कामकाज तेजी से पूरा होगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन में सुखद नतीजे हासिल होंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन खुशहाल व्यतीत होगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से निभाने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। कामकाज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। शारीरिक लाभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, विशेषकर मानसिक तौर पर आप मजबूत नजर आएंगे। कामकाज पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। वाहन-मकान खरीदने की योजना बन सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। संतान की तरफ से आपको परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। दोस्तों के साथ किसी पार्टी का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लेन-देन के कामों में थोड़ा सतर्क रहें। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आप ग्राहकों को लुभाने में सफल हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ी योजना हाथ लग सकती है, जिसका आगे चलकर आपको भारी मुनाफा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।