19 February Rashifal: वृषभ समेत इन 5 राशि वालों का आर्थिक मामलों में दिन रहेगा शुभ, पढ़ें राशिफल

19 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

19 फरवरी 2021 राशिफल | 19 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आर्थिक मामलों में आपको फायदा मिलेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में नया अधिकार मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। आंखें मूंद कर किसी के ऊपर भरोसा मत कीजिए। काम के सिलसिले में आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगड़ने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पिता की सेहत में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। धन संबंधित मामलों में प्रयास करने के पश्चात कुछ लाभ मिलने की उम्मीद है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में काफी हद तक सफलता मिलने की संभावना है। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। भविष्य के लिए धन संबंधित प्लानिंग करने से लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। व्यापार में विस्तार होगा। करियर में आगे बढ़ने के लाभदायक मौके मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। परिवार के लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी काम पूरे होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप साझेदारी में कोई भी नया काम शुरू करने से बचें। अपनों की वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है परंतु आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी योजनाओं को आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक उन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। गाड़ी चलाते समय आप सतर्क रहें। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री की योजना बना सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जाएंगे। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा साबित होगा। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार देखने को मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जो आगे चलकर मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज अपनी पूरी क्षमता के साथ अपने कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे, जिसका आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा। रुकी हुई योजना प्रगति पर आ सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो पैसा वापस मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। नई नौकरी प्राप्त करने की संभावना बनती हुई नजर आ रही है। धन संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी। मानसिक रूप से आप खुशी महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज जोखिम भरे कामों से लाभ मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। धन संबंधित योजनाओं में कामयाबी मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन निराशाजनक व्यतीत होने वाला है। सुबह से ही आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी काम करते समय जल्दीबाजी ना दिखाएं अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।