19 January Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से इन 7 राशि वालों को मिलेगा फायदा, बाकियों का ऐसा रहेगा हाल

19 January 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

19 जनवरी 2021 राशिफल | 19 January 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। खासतौर से दिल के मरीज अपना ख्याल रखें। संतान पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। संतान की तरक्की से आपको गर्व महसूस होगा। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन आरामदायक रहने वाला है। आप खुद को अच्छा महसूस करेंगे। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। कामकाज की योजनाएं पूरी होंगी। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। आपके जीवन में आज प्यार भरपूर रहेगा। दोस्तों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे आपका मन हर्षित रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है। आपकी खुशियों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज अपने विरोधियों से थोड़ा बच कर रहना होगा क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। मौसम परिवर्तन होने की वजह से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। अनजान लोगों के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। पारिवारिक आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चो पर कंट्रोल रखना होगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक हो सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही ना करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशनुमा रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए मिल सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। लव पार्टनर के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। यदि यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगीं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। भाग्य से ज्यादा आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन से बचने की जरूरत है। अचानक दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आप काफी उदास रहेंगे। परिवार के सभी सदस्य एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। आप अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अचानक तरक्की के मार्ग हासिल हो सकते हैं इसलिए आप इन अवसरों का पूरा फायदा उठाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज आत्मविश्वास प्रबल नजर आ रहा है। कामकाज की योजनाएं पूरी होंगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। मन की शांति बनी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। व्यापार में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक अपनी तेज बुद्धि और आत्मविश्वास के बल पर कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व अनुभव करा सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय से दिल की बात कहेंगे। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा फल मिलने वाला है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को मानसिक चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी अच्छी आदतों से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में लगातार तरक्की मिलेगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा। आपके इरादे मजबूत रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। आप अपने सपने साकार कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के अंदर आज सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। आप पूरे दिन अपने आपको काफी खुश महसूस करेंगे। सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है। कैरियर के क्षेत्र में तरक्की हासिल करेंगे। शाम को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।