19 जनवरी 2023 राशिफल: आज 5 राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां, मिल सकती है कोई शुभ सूचना

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मिठास बनी रहेगी, जिससे परिवार के सदस्यों में चल रही अनबन भी समाप्त हो जाएगी। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आने की संभावना है। आपको समाज के हित में काम करने की सोचनी होगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति किसी समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां उन्हें कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों और बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को प्रमोशन अथवा वेतन में वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कठिन से कठिन काम को भी आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आप कोई छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल मिलेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। किसी जरूरी काम में बड़े भाइयों की मदद मिल सकती है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। बिजनेस कर रहे व्यक्ति आज किसी बड़ी डील को फाइनल करें, तो उसमें अपनी आंखें और कान खुले रखें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा दे उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। दोस्तों के साथ पार्टी करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपको किसी काम को ज्यादा उत्साहित होकर नहीं करना है, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आज अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान सम्मान दिलाएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात आपके लिए समस्या लेकर आ सकती है। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। दूसरों की मदद करने में भी पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपना कोई भी कार्य कल पर ना छोड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी अच्छा साबित होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों को आज किसी नए काम को करने का मौका मिल सकता है। आपको कोई सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। साथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में आप लोगों के बीच चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा आज पूरी होती हुई नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। रोजगार की तलाश में भटक रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे, जिससे आप अपने कामों को करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। आपने यदि पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वो आपके पास मिलने की संभावना है। आस-पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ऑफिस में यदि आपने अपने मन की बातों को किसी से शेयर किया तो बाद में आपका वह फायदा उठा सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। आप किसी काम को करने में पूरी उत्सुक तक दिखाएंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। नौकरी करने वाले व्यक्ति अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते वह परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। टेक्निकल क्षेत्रों से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई अच्छा काम मिल सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा और खुशियां बढ़ेंगी। आपको अपने परिवार में सदस्यों के साथ भी कुछ समय बिताने के लिए समय निकालना पड़ेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आपको उसे आगे शेयर नहीं करना है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का सोच विचार कर रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से बातचीत जरूर कर लीजिए। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।