19 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशियों की खुलेगी बंद किस्मत, नौकरी में तरक्की के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अपने कामकाज में मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी इसके साथ ही सोची-समझी सभी रणनीतियां भी कारगर सिद्ध होंगी। आपके अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। अगर आप अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे, तो अधिक सफल रहेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जो व्यापारी विदेश से आयात-निर्यात का व्यापार कर रहे हैं, उनको अच्छा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। आप विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते आप अपने सभी कामों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में मजबूती आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों, तो अवसर पर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग बनेंगे। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन कामयाबी लेकर आया है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। जो व्यक्ति अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। निवेश में लाभ मिलने के योग हैं। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आर्थिक दृष्टि से आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपने अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। जो व्यक्ति विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी बाहर ही सुलझाएं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं, तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का कार्यक्रम बन सकता है। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप पर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। किस्मत के बलबूते आप कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दूर संचार माध्यम से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको एक के बाद एक कई लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान का फायदा उठाना चाहिए। व्यापार करने वाले व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लें ताकि भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के प्रयास करना चाहे तो अवसर अनुकूल रहेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके पक्ष में आने के संकेत दिख रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मनचाही सफलता हासिल होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। विद्यार्थियों को भी यदि विदेश में पढ़ाई करने के लिए प्रयास करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा। कार्य क्षेत्र में भी झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी।