रशियन लड़की को दुल्हन बनाकर घर पहुंचा 19 साल का लड़का, देखते ही भड़क उठी मां, फिर जो हुआ… देखें Video

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनसे लोगों का खूब मनोरंजन होता है परंतु कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो लोगों को भावुक भी कर देते हैं। वैसे देखा जाए तो इंटरनेट की दुनिया पर आजकल शादी विवाह से जुड़े हुए वीडियो खूब देखें और पसंद किए जा रहे हैं।

वैसे देखा जाए तो भारत में शादियों को लेकर एक खास किस्म का रिवाज होता है। शादी अपनी बिरादरी में ही की जाती है। अगर कोई प्रेम विवाह करता है, तो इसके लिए माता-पिता बिल्कुल भी राजी नहीं होंगे। ज्यादातर पर ही भारतीय परिवारों की यही कहानी है।

ऐसा देखा गया है कि भारत में लोग दूसरे धर्म और जातियों में शादी करने से कतराते हैं। जब तक माता-पिता राजी नहीं हो जाते, तब तक शादी नहीं हो सकती है। लेकिन जरा आप यह सोचिए अगर 19 साल का लड़का बिना अपने माता-पिता को बताए ही एक रशियन लड़की से शादी कर ले और उसको अपने घर लेकर आ जाए।

इतना ही नहीं बल्कि उस लड़की को अपने घर रखने की मां से जिद करने लगे तो क्या होगा? जी हां, इन दिनों कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जब रशियन गर्ल से शादी कर घर ले आया लड़का

इंटरनेट की दुनिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने घर एक रशियन लड़की को लेकर आ जाता है और जब लड़के की मां दरवाजा खोलती है तो वह अपनी मां से उस रशियन लड़की से मिलवाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपनी मां से यह बताता है कि अब वह शादीशुदा है और उसने उस लड़की से कोर्ट में शादी कर ली है। जब मां भी दोनों को देखती है तो वह भी हैरान रह जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की दोनों के गले में वरमाला डली हुई है। लड़की की मांग में सिंदूर भी लगा हुआ है। पहले तो मां के लिए अपनी आंखों पर विश्वास करना बहुत मुश्किल हो जाता है, जिसके बाद मां लड़के के दोस्तों से पूछती है कि क्या यह सच है या नहीं? वीडियो में देख सकते हैं कि लड़के के दोस्त भी यह बताते हैं कि यह सच है कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन इसके बाद भी लड़के की मां को उनकी बातों पर भरोसा नहीं हो पाता है।

फिर लड़का अपनी मां से कहता है कि वह अपनी शादी के प्रुफ्स भी दिखा सकता है। लड़का कहता हुआ नजर आ रहा है कि मेरे पास मेरी शादी के प्रुफ्स हैं। फिर मां उस रशियन लड़की को समझाती हुई नजर आ रही है। वह कहती है कि मेरा लड़का पागल है वह नहीं जानता शादी का मतलब। हमारे यहां शादी ऐसे नहीं होती है। मां कहती है कि उसमें तुमको पागल बनाया है।

शादी को लेकर कर रहे थे प्रैंक

इस वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि जब लड़का अपनी मां को परेशान होते हुए देखता है तो वह खुद इस बात से पर्दा उठा देता है कि वह अपनी मां के साथ प्रैंक कर रहे हैं। लड़का कहता है कि यह रशियन लड़की मेरी दोस्त है और इसका नाम अलोना है। लड़के का दोस्त भी उसकी मां को भरोसा दिलाता है कि हां आंटी यह सिर्फ एक प्रैंक था और हम आपके रिएक्शन को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे। इस वीडियो को अनमोल वर्मा नाम के लड़के ने अपने यूट्यूब चैनल Anmol Verma Vlogs पर साझा किया है। यह लड़का ऐसे ही अपने यूट्यूब पर प्रैंक वीडियो शेयर करता रहता है।