02 April Rashifal: मेष और मिथुन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बाकी राशियों का ऐसा रहेगा हाल

02 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

02 अप्रैल 2021 राशिफल | 02 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के कामकाज में रुकावट उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। जीवनसाथी की पूरी सहायता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आपके स्वभाव में परिवर्तन हो सकता है, जिससे आसपास के जातक और परिवार के सदस्य काफी परेशान रहेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आपकी किस्मत साथ देगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज अपने कामकाज में तरक्की हासिल करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। बिजनेस करने वाले जातकों को कोई लाभदायक समझौता मिल सकता है। कार्यालय का वातावरण सकारात्मक रहेगा। सहकर्मी आपकी पूरी मदद करेंगे। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। लाभदायक योजना हाथ लग सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन खास रहने वाला है। आप अपने कार्य समय पर निपटा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। किस्मत के सहारे कई क्षेत्रों से फायदा मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को जरूरी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। पैसों के मामले में भाग्यशाली साबित होंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी के कामों में फायदा मिलने के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। अविवाहित जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिलेगा। किसी काम की पुरानी योजना सफल रहेगी। अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन उल्लास से भरा रहेगा। सफलता के कुछ बेहतरीन मौके हाथ लग सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है, इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के सभी जरूरी काम सफल रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक फल की प्राप्ति हो सकती है। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात करके पुरानी यादें ताजा होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति और वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। पिता के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। पति-पत्नी एक दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। व्यवसाय में प्रगति होने की संभावना है। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी से बातचीत करने के दौरान वाणी पर संयम रखें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लीजिये। कुछ लोगों का व्यवहार आपकी समझ से बाहर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक स्वास्थ्य के लिहाज से आज तंदुरुस्त रहेंगे। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपके मन में ताजगी बनी रहेगी। कुछ जरूरतमंद जातकों की सहायता करने का मौका मिलेगा। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आपके जीवन में किसी नई खुशी का संकेत मिल रहा है। जीवनसाथी से बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत बने रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।