2 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों का अच्छा बीतेगा दिन, अधूरी मनोकामनाएं होंगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन निश्चित रूप से फलदायक साबित होगा। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकता है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जो राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो उन्हें किसी परिजन की मदद से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की उम्मीद है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आप अपने अनुभव से किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं, जिसे आपको छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। परिवारवालों के साथ हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा कार्य विलंब हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। कारोबार में बरकत होगी। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिसके कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। आप विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आपके पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। बच्चों की तरफ से सुख की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कम मेहनत में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बने हुए हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ विशेष नजर आ रहा है। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। परिवारवालों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। मानसिक चिंता कम होगी। नए नए कामों में रुचि बढ़ेगी लेकिन आप कोई भी जोखिम भरा कार्य मत कीजिए। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। कारोबार करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों की मदद से आपको किसी जरूरी काम में अच्छा फायदा मिलेगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में जो व्यक्ति लंबे समय से हाथ आजमा रहे हैं, उन्हें आज कोई पद सौंपा जा सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण करें। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे इसलिए सावधान रहना होगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। जिस काम को करेंगे, उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत के सहारे कई लाभ प्राप्त होने वाले हैं। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी कमाई अच्छी रहेगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर भाइयों के साथ कोई मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। आप का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी खास प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है, विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। परिवारवालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को अच्छा फायदा मिलेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।