2 July Rashifal: इन 7 राशि वालों को कामकाज में होगा जबरदस्त फायदा, वहीं 5 को होगी परेशानी

2 July 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

2 जुलाई 2021 राशिफल | 2 July 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। बिजनेस करने वाले लोगों को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है. पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। बेरोजगार व्यक्तियों को मनपसंद नौकरी मिलने की संभावना है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। संतान की उन्नति की खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की नई योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। घर के बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। धन प्राप्ति के योग हैं। महत्वपूर्ण कामों में सफलता हासिल होगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी व्यतीत होने वाली है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। कामयाबी पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। महिला की तरफ से कष्ट झेलना पड़ सकता है। कुछ पुरानी बातों को लेकर आपका मन थोड़ा निराश रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का बजट बनाकर चलें। बिजनेस के मामले पर ध्यान देने की आवश्यकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके हाथ लगेंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी छवि में सुधार होने की संभावना है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कई क्षेत्रों से आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में वृद्धि की खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने का सोच विचार करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस करने वाले जातक अपने कामकाज के तरीकों में कुछ नयापन लाने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई के जरिए हाथ लगेंगे। अटके हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव आने की संभावना है, जिससे आपका मुनाफा बढ़ सकता है। बेरोजगार व्यक्तियों को मनपसंद नौकरी मिलने की संभावना है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सफलता हासिल होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों को अधिक लाभ मिल सकता है। कमाई के साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को करियर में आगे बढ़ने के नए मौके हाथ लग सकते हैं। अगर आप अपने व्यापार में योजनाओं के तहत कार्य करेंगे तो इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा, किसी बड़े सौदे से बेहतर मुनाफा हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधिनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी विचलित हो सकते हैं। व्यापार में आपको अपनी चतुराई का इस्तेमाल करना पड़ेगा, तभी आपको मन मुताबिक फायदा मिलने की संभावना है। घर के जरूरी कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जमीन-जायजाद से जुड़े हुए मामलों पर आपको ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज किस्मत के सितारे बुलंद रहने वाले हैं। कारोबार से जुड़े हुए जातकों का दिन शुभ रहेगा। पैसों के मामले में आप किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। नौकरी करने वाले जातक कार्यालय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना कर सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में घाटा हो सकता है। किसी खास मित्र से मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। आप अपनी फिजूलखर्ची पर काबू रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।