2 जुलाई 2022 राशिफल: आज ग्रह-नक्षत्र बना रहे शुभ संयोग, इन 5 राशियों का जागेगा सोया नसीब, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 जुलाई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। आपके दांपत्य जीवन में आपके तालमेल बेहतर बने रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बहुत ही अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की कुछ खबरें मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। बड़ों की सलाह से अगर कोई काम शुरू करते हैं, तो उसमें आपको निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आप अपने सोचे हुए कामों को योजनाओं के तहत पूरा कर सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम से खुश होकर कोई नया प्रोजेक्ट आपको दे सकते हैं। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आपको कुछ नया जानने का मौका मिलेगा। होटल का कारोबार करने वाले व्यक्तियों को अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए अच्छा समय रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। बैंक में काम करने वाले व्यक्तियों की सैलरी में वृद्धि होने की संभावना है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस राशि के शिक्षकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नए नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं परंतु उससे पहले बड़ों से सलाह मशवरा जरूर कर लीजिए। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। ऑफिस में आपकी कोई राय सबको बहुत पसंद आ सकती है। कपड़ा कारोबारियों का व्यापार अच्छा चलेगा। आज आपको कोई बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। किसी को दिया हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। लेखक अपने किसी किताब को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। फर्नीचर का कारोबार करने वाले व्यक्तियों को आज अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवारवालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। डिप्लोमा स्टूडेंट्स आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों की मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति से परेशान व्यक्तियों को आज राहत मिल सकती है। ऑफिस में दोस्तों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपनी ईगो को छोड़कर किसी बड़े की सलाह लेनी चाहिए, आपको सफलता जरूर मिलेगी। ऑनलाइन व्यापार करने वाले व्यक्तियों का समय सामान्य रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप अपना दिन खुशहाल व्यतीत करने वाले हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपकी मुलाकात किसी खास रिश्तेदार से हो सकती है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें किसी जानी-मानी कंपनी में इंटरव्यू देने जाने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। छोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। इस राशि की महिलाओं को अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि होने की आशंका है। प्रॉपर्टी के कारोबारियों की आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवारवालों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। अपने बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के रिश्तो में मिठास बढ़ेगी। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत शानदार नजर आ रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा हासिल कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स का कारोबार करने वाले व्यक्तियों को आज अच्छा मुनाफा होगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बने हुए हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार करने वाले व्यक्तियों का दिन अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, परिवार के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज घर में किसी बड़ी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। साहित्य जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। दांपत्य जीवन में छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। डेकोरेशन का कारोबार करने वाले व्यक्तियों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज फालतू के खर्चों पर लगाम रखने की जरूरत है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। कॉस्मेटिक का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को रोज से अधिक लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपकी कुछ नए व्यक्तियों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के नजरिए से आप फिट एंड फाइन रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, आपको अपने साथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। शिक्षक आज किसी जरूरी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।