02 May Rashifal: 2 राशियों की किस्मत देगी साथ, 3 राशि वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

02 May 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

02 मई 2021 राशिफल | 02 May 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। जरूरी कामों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपके प्रयास सफल रहेंगे, जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलती हुई नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में विस्तार होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप समय पर अपने सभी कार्य पूरे करने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। अगर आप निवेश संबंधित योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है इसलिए आपको अपने खान-पान में सुधार करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप विषम परिस्थितियों से लड़ने में सक्षम रहेंगे। कैरियर के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। वाहन चलाते समय आप लापरवाही ना करें। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। हर क्षेत्र में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आपका मन खुश रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। खानपान में रूचि बढ़ सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ऑनलाइन काम करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। प्रभावशाली जातकों का मार्गदर्शन मिल सकता है। बच्चों की तरफ से थोड़ी चिंता लगी रहेगी। आपको अपनी संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को बड़े अधिकारियों की मदद से जरूरी कामों में सफलता मिल सकती है। नए दोस्त बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। युवाओं को कैरियर को लेकर फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के निजी जीवन की समस्याओं का समाधान निकल सकता है। कामकाज के प्रति आपको धैर्य रखना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए अन्यथा काम बिगड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर आप काफी भावुक हो सकते हैं, इसलिए भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशी पूर्वक व्यतीत होगा। घर के सभी सदस्यों के साथ आप हंसी मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुरानी योजना का लाभ मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। व्यापार में लाभदायक समझौते होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी। अचानक लाभ के बड़े अवसर नजर आ रहे हैं। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं। ऑफिस में सभी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट ना अपनाएं। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक अपनी पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। प्रभावशाली व्यक्तियों के मार्गदर्शन पर चलना चाहिए। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। कारोबार से जुड़े हुए जातक किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। कई क्षेत्रों से लाभ के अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप अपने भोजन का आनंद लेंगे। बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य सुधार आएगा। प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने कामकाज में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कामकाज के तरीकों में सुधार आएगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।