2 नवंबर 2022 राशिफल: आज का दिन इन 5 राशियों के जीवन में लाया है खुशियों की बहार, कमाई के मिलेंगे अच्छे मौके

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद खुश होगा। अगर स्वास्थ्य से जुड़ी हुई कोई समस्या लंबे वक्त से चल रही थी, तो उसमें सुधार हो सकता है। पहले किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कमाई के नए-नए जरिए हासिल होंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके बाद भी मन मुताबिक फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी सरकारी योजना से लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आज आपको पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। आप अपनी पूरी जिम्मेदारी से कामों को पूरा कर लेंगे। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप कोई नया घर खरीदने का सोच विचार करेंगे, आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपका कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सरकारी योजना से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। परिवार में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कला व कौशल से जुड़े हुए व्यक्तियों के किए गए प्रयास सफल होंगे। आपको आज कोई नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे कोई फरमाइश कर सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सावधान रहना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बने हुए हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। संतान के करियर को लेकर आ रही समस्याओं के लिए आपको जीवनसाथी से सलाह मशवरा जरूर करना होगा। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी के मनोरंजन के कार्यक्रम में कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। जरूरी कामों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो समय बहुत उत्तम नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। कोई मित्र आज आपसे मिलने के लिए आपके घर आ सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। किसी भी प्रकार के लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अगर किसी संपत्ति से संबंधित विवाद को लेकर आप परेशान थे, तो आज वह सुलझ सकता है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे व्यक्ति को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके किसी करीबी के साथ कोई समस्या आ सकती है, जिसमें आपको उनको धन देकर मदद करनी होगी। आपके कोई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होती हुई नजर आ रही है, जिससे आपकी संपत्ति में इजाफा होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। इसके साथ ही किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि बढ़ सकती है। राजनीति में कार्यरत व्यक्तियों को अपने साथियों की पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा, नहीं तो कोई आपको किसी काम में फंसाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। अगर आप किसी जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो सबसे पहले ध्यान पूर्वक जांच-पड़ताल जरूर करें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। किसी करीबी मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने घर में किसी नई वस्तु को लेकर आ सकते हैं। आज आप अपने दैनिक सुख-सुविधाओं की चीजों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपको एक बजट बनाकर चलना होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जो युवा अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो उन्हें आज किसी एक क्षेत्र को चुनना होगा, तभी वह अपने करियर को अच्छा बना पाएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कामकाज का बोझ अधिक होने की वजह से थकान, सिरदर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको आज अपने किसी भी काम को पूरा करना होगा। यदि आपने कल पर टाला तो वह बाद में आपके लिए समस्या बन सकता है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने काम का एक लक्ष्य बनाकर करना होगा, तभी वह समय से पूरा कर पाएंगे। आप अपनी मीठी बातों से अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ कामों के तौर-तरीकों में बदलाव करने की सोचेंगे।