2 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन राशियों पर बरसेगी माता रानी की कृपा, जीवन की परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज कारोबार करने वाले व्यक्तियों का दिन उत्तम नजर आ रहा है। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार था, तो वह आज वापस मिलने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बनेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। अगर आप अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको अपने खान-पान में सुधार करने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है, आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। परिवार के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को कार्यालय में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन पर ध्यान देना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। मानसिक चिंता काफी हद तक कम हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आप अपने सभी काम बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको अपने अच्छे कामों से अपनी पहचान बढ़ानी होगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति आज किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को अधिकारियों से किसी बात पर वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। माता-पिता के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे और अपने मन की बात शेयर करेंगे, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। आज आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अगर आप विदेशों से कोई व्यापार संबंधित डील फाइनल करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आज आपको कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो उसके लिए आपको माफी मांगने पड़ सकती है। आपको अपने कुछ अनुभवों से सबक लेना होगा। आपको किसी दूसरे की मदद सोच विचार करने के बाद ही करनी होगी। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति साथी की सेहत को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। आज आपको विषम परिस्थितियों में काफी धैर्य बनाए रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर काम की कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती हैं, जिन्हें आप नजर अंदाज मत कीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पिताजी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। मानसिक तनाव कम हो सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कुछ प्यार भरी बातें करेंगे और उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिससे बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को सावधान रहना होगा क्योंकि वह किसी गलत डील को करने में फंस सकते हैं। आप किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय ना लें, नहीं तो वह गलत हो सकता है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत और भरोसा करने की जरूरत है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, जिससे आप बेहद खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने कुछ अधूरे कामों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और उन्हें कर के ही दम लेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम तो काफी लंबे समय से करने के बारे में सोच विचार कर रहे थे, आज वह काम पूरा हो जाएगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने से परिवार के लोग बहुत खुश रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। संतान की तरफ से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी अपने साथी से भी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी गलत बात पर क्रोध करके अपने किसी काम को बिगाड़ सकते हैं, जिसका असर आपकी पदोन्नति पर भी पड़ सकता है। घर परिवार में आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन आप कुछ नहीं कह पाएंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं।