20 April Rashifal: तुला राशि वाले किसी भी काम में न करें जल्दीबाजी, सभी 12 राशियों का जानें हाल

20 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

20 अप्रैल 2021 राशिफल | 20 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। व्यापार में आप लगातार आगे बढ़ेंगे। जीवनसाथी की पूरी सहायता मिलेगी। दांपत्य रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस के काम समय पर पूरे करेंगे। पारिवारिक माहौल अति उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप किसी बड़ी योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन कैरियर में नया बदलाव ला सकता है। बिजनेस से जुड़े हुए जातकों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। इस राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप दूसरों की बातों में ना आएं। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। कामकाज में सफलता हासिल होगी। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसको आप अच्छे से पूरा कर लेंगे। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कामकाज का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संतान की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन होने की संभावना नजर आ रही है लेकिन शाम तक सब बेहतर हो जाएगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। व्यापार में विस्तार होगा। भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। प्रभावशाली जातको की मदद से आपको फायदा मिल सकता है। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। माता रानी की कृपा से घर परिवार में ढेरों खुशियां आएंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। कामकाज के प्रति धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। आपको कोई भी यात्रा करने से बचना चाहिए। ऑफिस में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बड़ा हुआ नजर आ रहा है, आपका मन पढ़ाई में लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस राशि के जातकों के मन पर नकारात्मक विचार हावी रहेंगे, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। बच्चों की तरफ से अधिक चिंता लगी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। बिजनेस कर रहे जातकों को कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की खूब तारीफ होगी। इस राशि के फैशन डिजाइनिंग के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं परंतु इस बीच आपको महामारी का ध्यान रखना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज मन बेहद प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रभावशाली जातकों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पारिवारिक रिश्तो में मिठास बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस पाने के लिए आप कोई नया प्लान बना सकते हैं, जो कारगर साबित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के घर परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। कैरियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है इसलिए आप अपने ऊपर धैर्य बनाए रखें, आप लगातार कोशिश करते रहे। प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच रहे हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों से विचार-विमर्श जरूर कीजिए। जीवनसाथी से आप अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं, इससे आप अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अति उत्तम रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास फलदायक साबित हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। करियर में तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुखद एहसास होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज मन किसी बात को लेकर काफी चिंतित रहेगा। कामकाज में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के जातक किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को सफलता मिलने के योग हैं।