20 अप्रैल 2023 राशिफल: आज से इन 8 राशियों के शुभ दिन होंगे शुरू, बनेंगे सारे बिगड़े काम

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवन की सारी परेशानियों का धीरे-धीरे समाधान मिलता हुआ नजर आ रहा है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपकी परेशानियों का हल निकलेगा। आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपकी यह इच्छा भी पूरी होगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जो व्यक्ति नौकरी करते हैं, आज उनका मन जॉब बदलने का कर सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग हैं। घर परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है, ये यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन भी काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। सामाजिक कामों के लिए व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। इसके साथ ही किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका भी मिल सकता है। कुछ नए लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बढ़िया नजर आ रहा है। इस राशि के जो व्यक्ति बिजनेस करते हैं, आज उन्हें धन लाभ होने के योग हैं। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है, जिससे घर में छोटी-मोटी पार्टी होगी। आज आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए भागदौड़ अधिक रहेगी। बिजनेस के मामलों में कुछ खास बदलाव कर सकते हैं लेकिन बदलाव करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लीजिए। छोटे-मोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बनाएंगे। दोस्तों के साथ फिल्म देखने का प्लान बन सकता है। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। जिस भी काम को आप करना चाहेंगे, वह निश्चित ही पूरा होगा। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे। प्रेम जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। तरक्की के दरवाजे खुले नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम की योजना बना सकते हैं। इसके साथ ही किसी खास काम के लिए सोचने समझने में थोड़ा समय लग सकता है। आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए, नहीं तो आपको धोखा दे सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। अगर आप किसी फार्म को भरने की सोच रहे हैं, तो तुरंत भर दें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। मन में खुशी बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल बना रहेगा। बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं, साथ ही पार्क में भी जा सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप किसी के ऊपर आंख बंद करके भरोसा मत कीजिए। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें, यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा काम करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना ना भूलें। विवाह योग्य व्यक्तियों को आज शादी के अच्छे ऑफर आ सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। एक से ज्यादा काम एकसाथ करने की कोशिश करने से खुद ही परेशान हो सकते हैं। आप ऐसे लोगों से दूरी बना कर रहें, जो आपको गलत सलाह देते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत बनेगी। किसी अजनबी की वजह से आज आपका मूड खराब होगा लेकिन जल्दी ठीक भी हो जाएगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। कारोबार में आज आपको उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। रुके हुए काम दोस्तों की मदद से पूरे हो जाएंगे। शत्रु पक्ष दूरियां बनाए रहेंगे। पैसों के मामले में आप उधार लेन-देन करने से बचें। आपके रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषय पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता में जीत के कारण आज आपको पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए।