20 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 3 राशियों पर शनि देव की बरसेगी विशेष कृपा, मिलेगी अपार सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आनंदमय रहने वाला है। आज आपको पूर्ण सुख की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का प्रमोशन होगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। नया वाहन, मकान आदि खरीदने की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। धन से जुड़ी हुई परेशानियां चला रही हैं, तो उनसे भी छुटकारा प्राप्त होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। अगर आप अपने कार्य योजना बनाकर करेंगे, तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। माता-पिता आपकी बातों से बेहद खुश होंगे। आपके साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खरीदारी के लिए जाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने घर के बढ़ते हुए खर्चों को लेकर काफी परेशान रहेंगे, जिन पर आपको लगाम रखना होगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आप मीठी वाणी का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं। आपके सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे होंगे, जिससे आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। शरीर में थकान महसूस करेंगे। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में अधिक समय व्यतीत करेंगे। आपके किसी प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में आपका कोई मित्र विघ्न डाल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएगी, लेकिन पढ़ाई से उनका मन हटेगा। विदेशी व्यापार कर रहे व्यक्तियों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आसपास का वातावरण थोड़ा नकारात्मक नजर आ रहा है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों के रुके हुए काम पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। आपको एक बजट बनाकर धन व्यय करना बेहतर रहेगा, तभी आप भविष्य के लिए धन बचाने में कामयाब हो पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बनेंगे। जीवनसाथी के साथ आप मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपके लिए दिन कुछ उलझन भरा रहने वाला है। आपके हाथ काफी सारे काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता इतनी बढ़ सकती हैं कि आपको यह समझ नहीं आएगा कि किसे पहले किया जाए और किसे बाद में। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे लेकिन आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने का पूरा प्रयास कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। आप किसी पुराने कर्ज के भरपाई करने में सफल रहेंगे। घर परिवार का वातावरण ठीक रहेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने धन की बचत को करने में सफल रहेंगे और भविष्य के लिए कुछ धन भी संचय कर सकते हैं। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में थोड़ा कम लगेगा व मनोरंजन के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक साबित होगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने के योग बने हुए हैं। अगर आप योजना बनाकर काम करेंगे, तो आपको सफलता मिलती नजर आ रही है। प्रॉपर्टी से संबंधित आपको किसी डील को फाइनल करने से पहले उसके जरूरी कागजातों को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। किसी भी अजनबी पर आप आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। कमाई के नए स्रोत आपको मिलते हुए नजर आ रहे हैं। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को किसी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको जो भी धन कमाने के अवसर प्राप्त होते हैं, उनको आप हाथ से मत जाने दीजिए। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहा वाद विवाद खत्म होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार कर रहे व्यक्तियों को काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा, उसके बाद भी राहत मिलती नजर आ रही है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना बेहतर रहेगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अधिकारियों से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत व्यक्तियों के ऊपर काम का बोझ अधिक बढ़ सकता है, जिसके साथ साथ उन्हें अपने एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना होगा। अचानक आमदनी में बढ़ोतरी होने से आपका मन हर्षित होगा। आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण कर सकते हैं। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। रोजगार के दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर पहले आपने निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता नजर आ रहा है।