20 December Rashifal: इन 3 राशियों का फंसा पैसा मिलेगा वापस, बाकी राशियों का मिलाजुला रहेगा दिन

20 December 2020 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

20 दिसंबर 2020 राशिफल | 20 December 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम होगी। आज आप बेवजह के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप किसी नए कार्य की तरफ गंभीरता से ध्यान देंगे। घर के बड़े लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। थोड़ा काम अधिक होने की वजह से शरीर में थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को आज उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की पूरी संभावना है। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। निजी जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक व्यतीत होगा। अचानक किसी पुराने काम का नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आने की संभावना है। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। इस राशि के लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी की भी सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जिसके कारण आप चिंतित होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां दूर होंगी। अचानक भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आप पैसों का लेनदेन करते समय सतर्क रहें अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। दोस्तों के साथ आप थोड़ा अधिक समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर शिकायत हो सकती है। नौकरी करने वाले लोग कार्य क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि कुछ लोग आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। गाड़ी चलाते समय आप लापरवाही ना करें। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके द्वारा बनाई गई पुरानी योजनाओं का फल मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज कई चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है। आपके जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेना होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप थोड़ा सतर्क रहें। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच समझ लीजिये।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। किसी करीबी मित्र से उपहार मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिलेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा लाभ मिलेगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। किसी नई परियोजना में अधिक धन खर्च हो सकता है जिससे आप थोड़े तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी से चल रही नोकझोंक शुरू होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों की तरफ से अचानक खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। वाहन चलाते समय आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। किसी काम में दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है।