20 February Rashifal: इन 2 राशियों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, वहीं ये राशि वालें उधार लेन-देन से बचें

20 February 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

20 फरवरी 2021 राशिफल | 20 February 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातक आज अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने किसी को उधार पैसा दिया हुआ है तो अचानक वह पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर करने की योजना बना सकते हैं। रिश्तो में मिठास आएगी। किसी रिश्तेदार से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से सहायता मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज काम के सिलसिले में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर लेनदेन जरूरी हो तभी करें अन्यथा रहने दीजिए। आप अपने मन पर थोड़ा काबू में रखें क्योंकि दिमाग में इधर-उधर की बातें आ सकती हैं, जिसके चलते आप काफी विचलित रहेंगे। कुछ मामलों में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। रचनात्मक कार्यो में अधिक ध्यान रहेगा। बिजनेस संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आप किसी भी चीज को लेकर ज्यादा तनाव मत लीजिए। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। घर के किसी सदस्य की मदद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलने की संभावना है। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। उधार लेन-देन से बचना होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन हर्षो-उल्लास से भरा रहने वाला है। आप अपने कामकाज पर पूरा फोकस करेंगे। अपनों से खूब प्यार मिलेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। हर क्षेत्र में की गई कोशिश सफल रहेगी। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन कई मामलों में अच्छा रहेगा तो कई मामलों में आपको निराशा का भी सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से धन से संबंधित मामलों में सतर्क रहें अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में अचानक रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों की चीजें खरीद सकते हैं। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पिता की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। मन में शांति बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। पिताजी की कोई सलाह आपके काम आ सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। परिवार और काम के बीच संतुलन बना कर चलना होगा। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी, जिससे आपका मुनाफा बढ़ सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपनी सकारात्मक सोच रखें। करियर को एक नई दिशा मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद खास नजर आ रहा है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ जरूरी काम आप अपनी मेहनत से पूरा कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रिय से कोई उपहार मिलने की संभावना है, जिससे आपके रिश्तो में नयापन आएगा। छात्रों को करियर से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। साथ ही आपका मन पढ़ाई में लगेगा। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी मदद करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना है। बिजनेस में अच्छी खासी प्रगति हासिल होने के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नए-पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को करियर के मामले में कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कुछ खास लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। चारों तरफ से मदद मिलेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने किसी सगे-संबंधी से मुलाकात करने के लिए उनके घर जा सकते हैं। जरूरी काम समय पर पूरे करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए अन्यथा कहासुनी हो सकती है। आसपास का माहौल थोड़ा नकारात्मक रहेगा। विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लेना होगा। कारोबार से जुड़े हुए जातकों का आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपका व्यापार ठीक-ठाक चलेगा।