20 March Rashifal: आज कन्या और वृश्चिक राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान, बाकी भी जाने अपना हाल

20 March 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

20 मार्च 2021 राशिफल | 20 March 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए अन्यथा इसका प्रभाव आपके कामकाज पर पड़ेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। अचानक आपको महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेना पड़ सकता है परंतु कोई भी निर्णय बिना सोचे-समझे मत लीजिए। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपको अपनी मेहनत का भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहने वाला है। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल होंगे। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए जातकों का आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के लाभ में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। मन में कई परेशानियां एक साथ उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी तनाव महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। व्यापार में कुछ नया बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में कठिन मेहनत करनी सकती है। आमदनी के अनुसार आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। आपका मन खुश रहेगा। बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको भारी मात्रा में लाभ मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी बात को लेकर आपका मन काफी बेचैन रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा कीजिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो आप गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। खानपान की आदतों में सुधार कीजिए।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। फालतू की बातों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर मीटिंग हो सकती है। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों पर आप ज्यादा ध्यान दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज पूरा दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपका मन काम में लगेगा। मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। जो काम काफी लंबे समय से रुके हुए हैं, वह प्रगति पर आ सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों का आज का दिन उत्तम फलदाई रहने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। विद्यार्थी वर्ग के जातक कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। व्यापार में विस्तार होगा। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलने के योग हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें। अनजान लोगों की बातों में ना आएं। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए जातकों को अच्छा फायदा मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। खानपान में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।