20 नवंबर 2022 राशिफल: आज 8 राशियों का बेहतरीन रहेगा दिन, घर परिवार में आएंगी खुशियां, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 नवंबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। आप अपनी कला से कार्य क्षेत्र में अच्छी जगह बना पाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी परिजन से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आज सुलझ सकते हैं लेकिन करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो उसमें आपको छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकते हैं। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी को अपनाकर कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको किसी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपने कुछ घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपका रुका हुआ धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे और कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ होने के योग हैं। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आप करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। जरूरी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे और उन्हें कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी कुछ योजनाओं को गति मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा लाभ कमाने का मौका मिलेगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। मानसिक तनाव कम हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। जो व्यक्ति प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें परिवार के सदस्यों से मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा होगा। आज संतान के करियर से संबंधित कोई कठिन निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिलते रहेंगे। कैरियर को लेकर आप व्यर्थ चिंतित हो सकते हैं। जो व्यक्ति विदेशों में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपको किसी गलत योजना में फंसा सकता है। ऑनलाइन काम करने वाले व्यक्ति आज बड़े ऑर्डर के मिलने से काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर में किसी पूजा-पाठ आदि की तैयारियों में काफी बिजी रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी की मदद से आपका अधूरा काम पूरा हो जाएगा। तरक्की के नए नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक कार्य पर आज पूरा बल देंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन भाग्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आज आपको धन संबंधित मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी में कार्यरत व्यक्ति अपनी अच्छी सोच का परिचय देंगे, जिससे उनके अधिकारी भी उनसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन वह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर करें, इससे आपके जीवन की परेशानियां कम होंगी।