20 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 7 राशियों का दिन रहेगा शुभ, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको घर परिवार में चल रही किसी समस्या को घर के बाहर किसी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जो आपकी बेचैनी का कारण बनेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। कार्य क्षेत्र में आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने में सफल रहेंगे। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करें। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्ति आज किसी सरकारी योजना में धन लगाकर अपने धन को भविष्य के लिए सुरक्षित कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे वह बेहद प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं थी, तो उनसे आपको निजात मिलेगी, क्योंकि उन्हें कोई विदेश से बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अगर जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है और कुछ काम ऐसे होंगे, जिनके करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। आपकी धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी, जिसमें आपके साख चारों ओर फैलेगी। सोशल मीडिया से जुड़े व्यक्तियों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा करेंगे। परिवारवालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मौका मिल सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको आज अच्छा खासा धन लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका लाभ मिल सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। किसी जरूरी काम में परिवार के सदस्य आपका साथ देंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। खान-पान की आदतों में सुधार करना होगा अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए बहुत उत्तम नजर आ रहा है। उन्हें किसी काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको पिछली की गई गलतियों को सुधारना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई भी नया काम शुरू करेंगे, तो उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में आज आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किस्मत का साथ मिलने की वजह से आपकी कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से गति मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला विवादित है, तो आपको उसमें आज भागदौड़ करनी होगी, तभी वह पूरा हो सकता है या उसमें नियम कानूनों पर पूरा ध्यान दें, उनका उल्लंघन बिल्कुल भी मत कीजिए। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन ठीक रहेगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दोस्तों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। कुछ लोग आपके कामकाज में बाधा डालने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। आमदनी बढ़ेगी। पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। अनुभवी लोगों के बीच उठना बैठना रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा, क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। आज विद्यार्थियों को शिक्षा में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। आपको कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा, किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी प्राप्त कर पाएंगे।