20 सितंबर 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों की पलटी मारेगी किस्मत, होगा तगड़ा मुनाफा, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 सितंबर 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। आपको मनचाही तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसके बाद ही अच्छा मुकाम पा सकते हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। धन कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। कार्य क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनका डटकर सामना करेंगे। मानसिक रूप से आज तनाव अधिक बढ़ सकता है। आज आप माता-पिता के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आप उनसे कुछ मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आज मन मुताबिक धन लाभ होने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। घरेलू खर्चे बढ़ने की वजह से आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी वाणी की मधुरता ही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपके मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं। कारोबार में बरकत होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में कई चुनौतियां आज आपके लिए परेशानी लेकर आ सकती हैं। आपको आज किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना होगा और विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखें, तभी आप उसे आसानी से बाहर निकल पाएंगे। विद्यार्थियों का दिन बहुत शानदार रहेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में मन मुताबिक नतीजा मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। जो व्यक्ति निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा जरूर मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे, जिससे बड़े अधिकारी बेहद खुश होंगे। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर परिवार में खुशियों का वातावरण बनेगा। अगर आप घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा पूरी होगी और परिवार में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी सलाह लेकर आप निवेश करेंगे जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। व्यापार कर रहे व्यक्ति आज किसी काम को करने के चक्कर में किसी जरूरी काम को कल पर टाल सकते हैं। यदि आप ऑफिस का काम घर पर कर रहे हैं, तो आपको आज अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्ति आज अपने कार्यालय में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में कई अवसरों को हाथ से गंवा सकते हैं। आपको कठिन मेहनत करने के बाद सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। इसलिए इधर-उधर के कामों पर अपना समय बर्बाद ना करें। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जो व्यक्ति प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनके लिए समय बहुत बढ़िया नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। पुराने किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जो व्यक्ति विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। माता जी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए मजबूती लेकर आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की कृपा से किसी बड़े निवेश में हाथ आजमा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरी की तलाश में जो व्यक्ति काफी लंबे समय से भटक रहे थे उन्हें आज किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। पुराने मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।