लिपस्टिक, परफ्यूम ने बना दी जोड़ी, 20 साल की लड़की का 60 साल के शख्स पर आया दिल, ऐसी है अजब प्रेम की गजब कहानी

प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जो सिर्फ प्यार करने वाला ही समझ सकता है। ऐसा कहा जाता है कि प्यार में जात-पात, ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी, उम्र मायने नहीं रखती है। जब किसी को किसी से प्यार हो जाता है, तो वह अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। यह सिर्फ बातें किताबों में ही नहीं रही हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी अक्सर हमें देखने और सुनने को मिल जाती हैं।

इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग रहते हैं, जो खुद से दोगुने से ज्यादा उम्र के लोगों को दिल दे बैठते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जिनको अपनी बेटी से भी छोटी लड़की से प्यार हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही एक अशरफ और अंबर की प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं, जिनकी उम्र के बीच 40 साल का फासला है। इन दोनों की प्रेम कहानी इन दिनों खूब वायरल हो रही है।

ये है अजब प्रेम की गजब कहानी

दरअसल, आज हम आपको 60 साल के अशरफ और 20 साल की अंबर की प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं। जब इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं और परिवार के विरोध के बावजूद भी दोनों ने शादी रचा ली। दरअसल, 20 साल की अंबर जिस दुकान पर हमेशा लिपिस्टिक, परफ्यूम और पाउडर खरीदने के लिए जाया करती थीं। उसकी क्वालिटी पर वह इस कदर फिदा हो गई की दुकानदार से ही दिल लगा बैठी।

अंबर और अशरफ की उम्र में के बीच कितना फासला है, समाज या परिवार क्या सोचते हैं या क्या कहते हैं इस बात से दोनों को कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। यही वजह है कि दोनों ने हर विरोध और बाधाओं के बावजूद भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और शादी कर ली। अंबर और अशरफ की प्रेम कहानी कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू हुई थी। अशरफ कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। उसकी दुकान पर अंबर अक्सर लिपस्टिक काजल जैसी चीजें खरीदने के लिए जाया करती थी।

बाकी हर दुकान से अशरफ की दुकान की चीजें काफी अच्छी क्वालिटी की थी। इसी वजह से अंबर इस दुकान पर अक्सर आने लगी। इसी दौरान अंबर को अशरफ की बातचीत, उसका व्यवहार पसंद आया और वह उससे मोहब्बत करने लगी। सबसे पहले प्रपोज अंबर ने ही किया था, जिसके बाद 60 साल के अशरफ का दिल धड़का। हालांकि, परिवार ने इस रिश्ते का पूरा विरोध किया परंतु यह दोनों तो एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करने लगे थे। ऐसे में यह कहां किसी की बात सुनते।

‘इश्क उम्र नहीं देखता’

आपको बता दें कि अशरफ सभी भाई बहनों में सबसे बड़े थे। बाकी सबकी जिम्मेदारियां निभाते निभाते वह अपने जीवन में आगे बढ़ना ही भूल गए और वह अविवाहित ही रह गए। 60 साल की उम्र में उनका दिल 20 साल की अंबर ने चुरा लिया। दोनों कहते हैं कि इश्क उम्र नहीं देखता। जब 20 साल की अंबर का दिल 60 साल के अशरफ पर आ गया और उसने अपने प्यार का इजहार कर दिया, तो उसे सुनकर अशरफ के अंदर का प्यार जाग उठा और दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं।