20 साल के हुए अक्षय कुमार के बेटे, पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार माने जाने वाले अक्षय कुमार अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव का आज जन्मदिन हैं। आरव आज 20 साल के हो गए हैं। ऐसे में उनकी मां ट्विंकल खन्ना ने बेटे आरव के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की हैं। जो की फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं।

 

ट्विंकल खन्ना अपने बेटे के जन्मदिन पर बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की हैं उसमें आरव रंग बिरंगे गुब्बारे के पीछे मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। पोस्ट के साथ ही ट्विंकल ने एक बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया हैं। जो कि उनके और आरव के बॉन्ड को साफ तौर पर दिखाती हैं।

 

20 साल के हुई आरव

पोस्ट के साथ ही ट्विंकल खन्ना ने लिखा है कि और वह 20 साल का हो गया! उसे उठाना काफी कठिन है, लेकिन लास्ट में छोड़ देना भी कठिन है। समस्या यह है कि हम उनके अस्तित्व के हर एक ब्लॉक को बखूबी क्रिएट करते हैं और इसे एक साथ एक रूप में संजोते हैं, जब वे छोटे होते हैं तो हम फिट दिखते हैं। हम साल-दर-साल ऐसा करते हैं और हमें इसकी इतनी आदत हो जाती है। लेकिन हम भूल जाते हैं कि वे ब्लॉक आखिरकार उनके हैं। पीछे हटना मुश्किल है लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि यह शानदार लड़का क्या बना रहा है उस ब्लॉक के साथ।

इसके साथ ही ट्विंकल खन्ना ने आरव को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी हैं। आरव के जन्मदिन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका हैं। फैंस बॉलीवुड किड को अपना ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी आरव को जन्मदिन की बधाई देने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

बॉलीवुड स्टार्स भी दे रहे बधाई

ट्विंकल खन्ना की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल, एक्ट्रेस नीलम कोठारी, ताहिरा कश्यप, फैशन स्टाइलिस्ट अनीता हस्सनंदनी, फराह खान अली, नम्रता शिरोडकर समेत और भी कई कलाकारों ने अरव को उनके जन्मदिन की बधाई दी। आपको बता दें कि आरव भले ही स्टार किड हे लेकिन फिर भी वह लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं।

इस बात के बारे में उनके डेड यानी अक्षय कुमार ने ही बताया था। अक्षय कुमार ने एक मीडिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि उनका बेटा आरव अपनी पहचान बनाने में विश्वास रखता हैं। वह लोगों को यह बताने के पक्ष में नहीं है कि, वह मेरे यानी अक्षय कुमार के बेटे हैं।