21 April Rashifal: आज इन 3 राशि वालों का बेहतरीन गुजरेगा दिन, देखें आपकी राशि तो इसमें नहीं शामिल

21 April 2021 Rashifal: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

21 अप्रैल 2021 राशिफल |21 April 2021 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। बेकार का तनाव मत लीजिए। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी चिंतित कर सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा। कुछ जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन लगभग ठीक-ठाक रहेगा। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। बच्चों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में पिताजी की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल और खुशहाल बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन खुश होगा। आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए हासिल होंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। बच्चों की तरफ से खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, इससे आपको फायदा मिल सकता है। घरेलू कामकाज को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को बाहर के खान-पान से बचना होगा अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-मजाक भरा समय व्यतीत करेंगे। अनजानों पर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। कुछ व्यक्ति आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आमदनी के अनुसार खर्च पर काबू रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आपका मन शांत रहेगा। माता-पिता के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। पैसों के लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। भरोसेमंद व्यक्ति को ही पैसा उधार दीजिए। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बेकार की गतिविधियों में समय व्यर्थ ना करें। जरूरी योजनाओं पर ध्यान दीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपकी तरफ से समर्पित और बहादुरी का जज्बा आपके जीवनसाथी को खुशी दे सकता है। अचानक भारी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने के प्रबल योग हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आमदनी के स्रोत हासिल हो सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। जरूरी कामों में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। मानसिक तनाव कम होगा। आप अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। इस राशि वाले जातकों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। विवाह योग्य जातकों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवार के लिए समय निकाल पाना काफी कठिन रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों की पूरी मदद मिलेगी। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। संपत्ति को लेकर अगर कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान हो सकता है। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेगा, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातक आज बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। परिवारिक चिंता दूर होगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। आपके दिमाग में नए आइडिया आ सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी योजनाओं पर पुनः विचार विमर्श करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की पूरी मदद मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की उम्मीद है।