21 अप्रैल 2023 राशिफल: आज 2 राशि वालों की मन की मुरादें होंगी पूरी, परिवार में आएंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 अप्रैल 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवन में जो भी परेशानी है चल रही थीं, उनका समाधान होगा। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपकी परेशानियों का हल निकलेगा। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अगर आप कोई बड़े काम की योजना बना रहे हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, तभी आप भविष्य के लिए कुछ पैसा बचा सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के इंजीनियर के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। किसी कंपनी से इंटरव्यू के लिए ईमेल आ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। सामाजिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के व्यक्ति किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग ले सकते हैं, जिसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। इस राशि के जो व्यक्ति कवि हैं, आज उनकी किसी पुरानी कविता की तारीफ हो सकती है, जिससे आपका मन बेहद खुश होगा। आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। इस राशि के जो व्यक्ति बिजनेस करते हैं, आज उन्हें धन लाभ होने के योग हैं। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। काफी लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं। कुछ खास लोग मददगार साबित होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप वर्तमान में नौकरी को बदलना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने किसी भी काम की योजना में बदलाव मत कीजिए, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी की सलाह जरूर लें। छोटे-मोटे लाभ मिलते रहेंगे। घर के कार्यों में आज थोड़े बहुत व्यस्त हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने की योजना बनेगी। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। किस्मत आपके ऊपर पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रही है। आप अपने हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे और लाभ भी अच्छा प्राप्त होगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। अनुभवी लोगों से जान-पहचान हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार को देखकर आप का मन प्रसन्न होगा। इस राशि के व्यक्तियों को आज अपने करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बनेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा काफी बेहतर नजर आ रहा है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने के योग हैं। पड़ोसियों के साथ चल रहे हैं मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीत सकते हैं। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होने की संभावना है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर का माहौल कुछ बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आया है। मन में किसी पुरानी बात को लेकर चिंता अधिक रहेगी, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। कार्यालय में आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे कीजिए, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। किसी भी काम में जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और अपने मन की बात उन्हें बताएंगे, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य परिणाम लेकर आया है। इस राशि के विद्यार्थियों को आज पढ़ाई के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आज आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा। आज आप किसी के बारे में गलत सोच ना रखें, हो सकता है वह व्यक्ति भविष्य में आपके लिए कारगर साबित हो। अगर आपको जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप जो काम करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलेगी और कार्य मन मुताबिक भी पूरे हो जाएंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों का दिन आज काफी अच्छा नजर आ रहा है। कोई बड़ा काम करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। आप ऐसे लोगों से दूरी बना कर रहें, जो आपको गलत सलाह देते हैं। उनकी गलत नसीहत आपको तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। आज आपको किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत ही खास नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। किसी पुराने काम की योजना से अच्छा फायदा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से ज्यादा फल मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनको भी आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। इस राशि के छात्र आज किसी से बहस ना करें। बेहतर होगा पढ़ाई के प्रति अपना रुझान रखें। किसी प्रतियोगिता में जीत के कारण आज आपको पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।