21 अगस्त 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों को आर्थिक फायदा मिलने के बने योग, मिलेगा किस्मत का साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 अगस्त 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। रचनात्मक और कलात्मक कार्य का विकास होगा। कारोबार करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत बेहतरीन नजर आ रहा है। लेकिन वह किसी बड़े निवेश के चक्कर में लगे रहेंगे। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आप अपनी पुरानी की हुई गलती से सीख लेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ आप पार्टी कर सकते हैं या फिर पिकनिक पर जाने की योजना बन सकती है। परिवार और मित्रों के साथ आपको फायदा मिलेगा। आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सभी अधूरे कामों को पूरा करेंगे। कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले व्यक्तियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उन्हें किसी मुकाम पर पहुंचने का मौका मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा। पिताजी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपकी किसी मकान को खरीदने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आ रही है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कमाई अच्छी रहेगी। लोग भी आपकी बातों से बेहद खुश रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से अपने मन में चल रही उलझनों को बताने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में आपकी बातों का मजाक बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे और मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब भी होंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा नरम गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता की सेवा में कुछ समय व्यतीत करेंगे। कार्यभार अधिक होने की वजह से आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन फिर भी आप अपने जरूरी कामों को समय से पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादों को पूरा करेंगे। बिजनेस में तरक्की मिलने के योग बने हुए हैं। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपका कोई संपत्ति से संबंधित मामला सुलझ सकता है। कार्य क्षेत्र में आप अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी और आपको सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपका कोई परिचित आपसे मिलने आ सकता है, जिसकी वजह से आपके चेहरे का रंग खिल उठेगा। आप आज किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपका किसी ज्ञानी व्यक्ति से मिल कर मन प्रसन्न होगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको जोखिम भरे कामों से दूर रहना होगा। कार्य क्षेत्र में किसी सहकर्मी की मदद से पेंडिंग काम पूरे कर लेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने की संभावना बनी हुई है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको शुभ परिणाम मिलेंगे। नौकरी कर रहे व्यक्ति कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसका आपको लाभ प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र या साथी से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। धन संबंधित मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। कारोबार या बिजनेस कर रहे व्यक्तियों को अपेक्षित लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में आपको कोई बड़ा जोखिम उठाना नुकसानदायक रहेगा, लेकिन आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी, जिसके कारण आपको अपनी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में किसी की दी गई सलाह पर चलने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। आर्थिक मामलों के लिए दिन आपके लिए अच्छा नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। आपके मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। फिजूलखर्ची बढ़ेगी, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने में कठिनाई होगी। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। बड़े अधिकारियों की मदद मिल सकती है, जिसे आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आ रहा है। लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता खत्म होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने का विचार कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा साबित होगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। नौकरी से जुड़े व्यक्तियों को अच्छे काम के लिए अपने अधिकारियों शाबाशी मिलेगी, जिससे उनका मनोबल और ऊंचा होगा। जो व्यक्ति सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते हैं, उन्हें कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।